सक्ती - वार्ड क्रमांक 10 में चिटफंडी चाचा और पार्षद भतीजा कर रहे है बड़ा खेला , करोड़ो की जमीन पर है नजर

सक्ती , 19-04-2025 2:10:18 PM
Anil Tamboli
सक्ती - वार्ड क्रमांक 10 में चिटफंडी चाचा और पार्षद भतीजा कर रहे है बड़ा खेला , करोड़ो की जमीन पर है नजर

सक्ती 19 अप्रैल 2025 - वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय पार्षद चुन कर आये हुलास देवांगन को महज ढाई से तीन महीने हुए है इस ढाई से तीन महीने के दौरान पार्षद हुलास देवांगन ना सिर्फ IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलते गिरफ्तार हुआ बल्कि जेल यात्रा भी कर आया। और अब एक नए कारनामे को लेकर चर्चा में है।

वार्ड क्रमांक 10 के लोगो की माने तो दो दिन पहले वर्तमान पार्षद हुलास देवांगन अपने मुंहबोले चाचा व चिटफंडी पूर्व पार्षद रवि देवांगन के साथ मिल कर सालों पुराने देवांगन समाज के धर्मशाला पर मनमाने तरीके से बुलडोजर चला कर जमीदोज कर दिया है। और इसे तोड़ने के लिए ना तो समाज के मुखिया से मंजूरी ली है और ना सरकार से परमिशन लिया है।

ब्रम्हानंद ने बताया की अखराभांठा का यह पुराना धर्मशाला अर्ध शासकीय है और इस पर देवांगन समाज का हक है और समाज के अध्यक्ष के मंजूरी और कलेक्टर के परमिशन के बिना इस धर्मशाला से एक ईंट भी नही उखाड़ी जा सकती है इसके बावजूद पार्षद हुलास देवांगन और चिटफंडी रवि देवांगन ने मिलकर पूरा धर्मशाला को ध्वस्त कर दिया है।

ब्रम्हानंद ने यह भी बताया की पार्षद हुलास देवांगन और चिटफंडी रवि देवांगन ने लोगो को पुरानी ईट , छड़ और मलबा को छूने तक से मना कर दिया है। ब्रम्हानंद को मिली जानकारी के मुताबिक पार्षद हुलास देवांगन और चिटफंडी रवि देवांगन ने मिल कर सक्ती के एक कबाड़ी को पुराना धर्मशाला से निकले छड़ को हजारों रुपये में बेचा है।

ब्रम्हानंद ने बताया कि यह धर्मशाला पूर्व पार्षद और चिटफंडी रवि देवांगन के घर के ठीक सामने है ऐसे में दोनो चाचा भतीजे की नजर देवांगन समाज के करोड़ो की जमीन पर है जिस पर वे काबिज होने के फिराक में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में देवांगन समाज के मुखिया और कलेक्टर क्या एक्सन लेते है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH