आज का राशिफल , दिनांक 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 19-04-2025 1:47:57 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 19 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (19 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर धनु राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज की शाम आप बच्चों के साथ बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करने से आपके अंदर काफी ऊर्जा का संचार होगा। एक बढ़िया दिन की आप अनुभूति करेंगे। दोस्त के साथ डिनर की योजना बना सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो प्रेमी के साथ दिन गुजारने का प्रयास करें। आपकी ओर आज कुछ लोग आकर्षित हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 24

वृषभ राशि - आज आपका दोस्त किसी बड़ी जगह पर आपको आने के लिए ऑफर कर सकता है। आपके विचारों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ का भरपूर फायदा उठाएं। दान-पुण्य करने से आपके अंदर सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रेमी की बातों पर आप भावुक हो सकते हैं। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 77

मिथुन राशि - अगर आप काफी समय से किसी मुश्किल काम में फंसे थे तो उससे निकल सकते हैं। बेवजह के झगड़ों से बचें। मनोरंजन के लिए शाम के समय आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवन साथी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। लाइफ स्टाइल पर बदलाव कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 40

कर्क राशि - तनाव कम करने के लिए परिवार की मदद ले सकते हैं। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। परिवार के सदस्यों से विचार-विमर्श कर निर्णय लें। कीमती चीजों को चोरी होने से बचाएं। पारिवारिक मामलों में कोई दखलंदाजी कर सकता है। उससे दूरी बनाकर रहें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 22

सिंह राशि - सेहत की चिंता से दूरी बनाएं। आस-पास के लोग आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। बच्चों की शिक्षा पर खर्च बढ़ सकता है। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सामाजित मेलजोल बढ़ेगा। जीवन में खुशियां आएगी। अपने आपको बेहतरीन बनाने का अच्छा समय है।

भाग्यशाली रंग: फिरोजा, लकी नंबर: 90

कन्या राशि - आपकी आज किसी से अचानक मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। धार्मिक स्थल पर आप दिन में ज्यादातर समय बिता सकते हैं। घर पर रिश्तेदारों के आगमन की संभावना है। लोगों की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। नहीं तो विवाद पैदा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 40

तुला राशि - आज आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। भाई-बहन आपका काफी सहयोग कर सकते हैं। उनसे संबंध अच्छे बनाकर रखें। धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र पर आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने चंचल स्वभाव को काबू पर रखने का प्रयास करें। किसी पुराने प्रेमी से बातचीत हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 55

वृश्चिक राशि - आज अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें। खासतौर से खानपान को लेकर। नहीं तो आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सेहत को लेकर बिल्कुल भी अनदेखा न करें। माता-पिता की सेवा के लिए समय जरूर निकालें। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 51

धनु राशि - आज आप अपने आप को निखारने का प्रयास करें। काफी लाभ मिलेगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। जिस काम को लेकर आप काफी चिंता में थे। वह भी आज संपन्न होने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। काफी धनखर्च भी होने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज आपको आराम करने की जरूरत है। लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है लेकिन इससे बचें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। प्रियजनों के साथ हुए मतभेद दूर होंगे। कोई आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 5

कुंभ राशि - आज आपकी दयालुता को लेकर लोग काफी सराहना कर सकते हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति को लेकर आप एक मजबूत स्थिति में रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। उस पर ध्यान दें। वैवाहिक रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 55

मीन राशि - मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको योग की जरूरत है। भगवान की भजन करें। आराम करने में बिल्कुल भी संकोच न करें। प्रेमी के सामने अपने विचार खुलकर रख सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 85

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH