आज का राशिफल , दिनांक 17 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 17-04-2025 2:02:22 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 17 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 17 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (17 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप अपने प्यार के लिए समय निकालेंगे। मन स्वाभाविक रूप से काफी सकारात्मक रहेगा। भाई-बहन का भरपूर सहयोग बना रहेगा। खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकालें। परिवार के भीतर चल रहे मतभेद पर विचार की आवश्यक्ता है।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 33

वृषभ राशि - आज आपको परिवार में किसी निर्णय पर असहमतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति आज पहले की अपेक्षा काफी मजबूत होगी। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। विवाह की बातचीत होने की संभावना है। रिश्तेदारों से तालमेल बिठाकर कार्य करें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 13

मिथुन राशि - आज आप दिन में बोरिंग महसूस कर सकते हैं। खेलकूद कर शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। नहीं तो इसका असर स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। दोस्त या प्रेमी के साथ तीखी बहस करने से बचें। मेहनत की कमाई से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 15

कर्क राशि - आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय लाभ की चाहत में कोई शार्टकट का रास्ता नहीं ढ़ूढ़ें। मेहनत करें, फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। यात्रा करें, लाभ मिलेगा। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

सिंह राशि - अपने बच्चों के साथ खुशनुमा समय बिताने का प्रयास करें। मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। दोस्तों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में साहसिक निर्णय की जरूरत पड़ सकती है। धैर्य के साथ कार्य करें।

भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 55

कन्या राशि - अपने आप पर काबू रखें। नहीं तो मानसिक संतुलन पर इसका असर पड़ सकता है। आध्यात्मिक जीवन के बारे में विचार-विमर्श होने की संभावना है। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। शाम का समय मूवी या डिनर में बीत सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 65

तुला राशि - आज आपके ऊपर काम का बोझ थोड़ा सा ज्यादा बढ़ सकता है। लेकिन आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। बेकार की बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आपका दिन खराब हो सकता है। दिन को खास बनाने के लिए प्रेमी के साथ समय बिताएं, रोमांटिक बातचीत करें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 57

वृश्चिक राशि - दिखावापन से आपको बचना है। घर पर मेहमान का स्वागत करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएं। पढ़ाई के लिए घर से दूर रह रहे हैं, तो घर की याद आ सकती है। जेबकतरों से बचें। सामाजिक समारोह पर जाने से पहले माता-पिता के साथ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 10

धनु राशि - सामाजिक मेलजोल भरा दिन बीतेगा। कोई आपको अचानक से खुशखबरी दे सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर नौकरीपेशा हैं, तो आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखकर खरीदारी करें। किसी पर बेवजह टिप्पणी करने से बचें। यात्रा का प्लान बन सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

मकर राशि - आत्मविश्वास आपका डाउन हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भविष्य को लेकर चिंता करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। भावनात्मक बोझ आपके ऊपर बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आज आपके जीवन में बदलाव देखा जा सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 66

कुंभ राशि - कार्यस्थल पर बढ़ते हुए दबाव को लेकर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अपने कार्यों पर ध्यान दें। अगर कोई आपके ऊपर परेशान करने के उद्देश्य से टिप्पणी कर रहा है तो उसे जवाब न दें। समय उसे जरूर जवाब देगा। परिवारिक परिस्थियों को देखकर कार्य करने की जरूत है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2

मीन राशि - इस खूबसूरत दिन का फायदा उठाने की कोशिश करना चाहिए। काम के बीच अपने लिए समय निकालें। प्रेमी से आज प्यार का इजहार कर सकते हैं। अपने दिल की बात को कहने से पीछे न हटें। खुद को रोमांस के जादू का पूरा अनुभव करने दें। प्रेमी से जुड़ाव की गहरी भावना महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 80

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH