सक्ती - गांजा विक्रेता भीम को नही है किसी का डर , बेखौफ होकर कर रहा है गांजे का काला कारोबार

सक्ती , 15-04-2025 1:39:35 AM
Anil Tamboli
सक्ती - गांजा विक्रेता भीम को नही है किसी का डर , बेखौफ होकर कर रहा है गांजे का काला कारोबार

सक्ती 15 अप्रैल 2025 - गांजा विक्रेता "भीम" को नही है पुलिस और आबकारी का डर यह हम नही बल्कि ब्रम्हानंद कह रहा है। दरअसल गांजा विक्रेता "भीम" के काले कारोबार की टोह लेने सोमवार को ब्रम्हानंद खुद "भीम" के इलाके में गया और जब कुछ लोगो से बात की तो यह जानकारी सामने आई कि "भीम" ने यह अफवाह फैला रखी है कि वो हर महीने संबंधित दोनो विभाग के जिम्मेदारों को मोटा चढ़ावा चढ़ाता है।

यह जानकारी मिलने के बाद ब्रम्हानंद ने जब "भीम" की जन्म कुंडली निकाली तो पता चला कि वह पिछले कई सालों से गांजे का अवैध कारोबार करते आ रहा है और छोटू देवांगन के गिरफ्तार होने के बाद उसका यह काला धंधा खूब जोर पकड़ा है। अब हालात यह है कि गांजे के कारोबार में "भीम" का एकछत्र राज है और इतना कुछ होने के बाद भी अभी तक वह पुलिस या आबकारी विभाग की गिरफ्त में नही आया है।

ब्रम्हानंद को जो जानकारी आज मिली उसके मुताबिक "भीम" उड़ीसा से डायरेक्ट गांजा मंगाता है और उसके गांजे की पूरी खेप सक्ती थाना क्षेत्र के सरहदी इलाके के एक गांव में उतरता जिसे वह थोड़ी थोड़ी कर अपने घर लाता है और 20 -50 रुपये की पुड़िया बना कर बेचता है। ब्रम्हानंद की माने तो "भीम" ने ग्रामीण इलाकों में भी अच्छा खासा नेटवर्क बना चुका है और वह गांव देहात के छोटे कोचियाओ को थोक में गांजा की सप्लाई करता था और खास बात यह है कि कोचियाओ को थोक में गांजा देने वह स्वयं नही जाता है बल्कि इसके लिए एक दिहाड़ी पर एक युवक को रखा है जिसका काम गांजे की पैकेट बना कर कोचियाओ को सप्लाई करना है।

ब्रम्हानंद का कहना है कि कोई भी ब्यक्ति कभी भी जाकर "भीम" से गांजा खरीद सकता है। और अगर नशेड़ियों को गांजा पीते देखना हो तो सक्ती के गायत्री मंदिर के पास , शनि मन्दिर के पीछे , बुधवारी बाजार के पानी टंकी के पास , बंधवा और पुरेनहा तालाब के पास , नया बस स्टैंड और मुक्ति धाम के पास आसानी से देखा जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH