आज का राशिफल , दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 15-04-2025 12:57:42 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 15 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (15 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका खुशमिजाज मूड खुशखबरी दे सकता है। ऊर्जावान बने रहेंगे। वित्तीय योजनाओं पर विचार-विमर्श हो सकता है। परिवार के लोग आपको लेकर चिंतित दिख सकते हैं। उनसे बैठकर बात करने का प्रयास करें। बेवजह के तनाव और विवादों से बचें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 55

वृषभ राशि - आज आपको अपना दृष्टिकोण सही रखना है। अतिरिक्त धन के साधन बनेंगे। काफी लाभ कमा पाएंगे। साफ-सफाई की वजह से आपके जीवन में काफी सकारात्मकता आएगी। अगर नौकरी कर रहे हैं तो बॉस आपसे काफी प्रसन्न होगा। सैलरी बढ़ाने को लेकर भी बात हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 23

मिथुन राशि - दूसरों की आलोचना करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसे खर्च को लेकर चिंता न करें। परिवार के बुज़ुर्ग सदस्य आपको सलाह दे सकते हैं। उनकी बातों को सुनें और अमल करने का प्रयास करें। आज आप किसी की गलतियों को क्षमा करेंगे।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 15

कर्क राशि - आज आपके पास पैसे काफी आसानी से आ सकते हैं। नई परियोजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है। हालांकि ज्यादातर काम आपके फेवर में हो सकते हैं। परिवार से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसायिक लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4

सिंह राशि - खानपान पर सावधानी बरतने की जरूरत है। नहीं तो अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ प्यार का दिखावा करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कड़ी मेहनत करें। मन को शांत रखने का कोई उपाय निकालें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 16

कन्या राशि - आपकी सेहत आज काफी सकारात्मक रहने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरा दिन बिता सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा। दिन आपके फेवर में रह सकता है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सम्मान मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: इंडिगो, लकी नंबर: 20

तुला राशि - सफलताएं आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। जिसकी वजह से आपका दिन काफी उत्तम गुजर सकता है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई दोस्त आपको उपहार दे सकता है। वरिष्ठों और सहकर्मियों का मार्गदर्शन मिलेगा। दिनचर्या में बदलाव किया जा सकता है।

भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी, लकी नंबर: 36

वृश्चिक राशि - आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर देखभाल की जरूरत है। कार्यस्थल में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार का माहौल काफी सुहाना रहेगा। नए अवसर खोजने में कामयाब रहेंगे

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 10

धनु राशि - आज तनाव की वजह से आपका शरीर कमजोर पड़ सकता है। इसलिए तनाव लेने से बचें बल्कि खुद को तरोताजा रखने का प्रयास करें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। कोई आपको उपहार दे सकता है। पत्नि के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके लिए सुखद रहेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 37

मकर राशि - आज आपको घर पर बुज़ुर्गों के ऊपर काफी ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उनकी देखभाल जरूर करें। व्यवसाय की दृष्टि से दिन आपका आज सामान्य रह सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी आपसे दिल की बात कह सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 35

कुंभ राशि - आपका दिन आज खुशहाली भरा बीतेगा। जिसका असर आपकी सेहत पर देखने को मिल जाएगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में पैसे ज्यादा खर्च होने की संभावना है। खरीदारी का प्लान बनेगा। निर्णय खुद से लेने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 2

मीन राशि - आज आपके दिमाग में कुछ उतार-चढ़ाव फैसले चलते रह सकते हैं। जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। पैसे बचाने के नए तरीके आप खोज पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 86

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH