छत्तीसगढ़ - संजीव सिंह उर्फ संजू सहित 03 कुख्यात अपराधी जिला बदर , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर , 14-04-2025 8:57:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संजीव सिंह उर्फ संजू सहित 03 कुख्यात अपराधी जिला बदर , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर 14 अप्रैल 2025 - लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन कुख्यात बदमाशों को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क) और 5(ख) के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बदमाशों की गतिविधियों से आम जनता भयभीत थी और लोक शांति भंग होने की आशंका बनी हुई थी।

इसी के मद्देनजर 11 अप्रैल 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक की अवधि के लिए ये तीनों आरोपी जशपुर जिले की सीमा से बाहर रहेंगे और बिना वैधानिक अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

जिला बदर किए गए अपराधियों में पहला नाम लएजाजुल खान (उम्र 28 वर्ष, निवासी चीर बगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर) का है। वर्ष 2013 से वह लगातार चोरी, नकबजनी, जानलेवा हमला, और मारपीट जैसे अपराधों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं और उस पर पहले भी कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

दूसरा नाम संदीप उर्फ संजू उर्फ संजीव सिंह (उम्र 40 वर्ष, निवासी डुगडुगिया, थाना कुनकुरी) का है, जिसके खिलाफ 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले मारपीट, चोरी, गुंडागर्दी, और नकबजनी जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित हैं।

तीसरे बदमाश अनीश खलखो (उम्र 21 वर्ष, निवासी धोबीपारा, थाना कुनकुरी) के खिलाफ चोरी, लूट, छेड़छाड़ और मारपीट जैसे मामलों में FiR दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई करते हुए इन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH