आज का राशिफल , दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-04-2025 1:35:51 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 14 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (14 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका स्वभाव सबको पसंद आ सकता है। किसी से आपको उपहार मिलने की संभावना है। वित्तीय लाभ के लिए नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी को अकेला न छोड़ें। नहीं तो दोनों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 44

वृषभ राशि - भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। उनसे दूरी बनाने की जरूरत है। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। पारवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 80

मिथुन राशि - आज आप किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कमाई के कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन पर कुछ दबाव पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12

कर्क राशि - जीवनसाथी से जुड़े मामलों में दखलंदाजी करने से बचें। प्रेमी आपको बहुत खुशी और गर्मजोशी देगा। प्यार का आनंद लें। भावनाओं पर कंट्रोल रखें। परिवार में बेवजह बहस हो सकती है। इससे बचें। सबकी बातों को सुनकर ही कुछ कहें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 4

सिंह राशि - भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। अपनी ऊर्जा का सही जगह पर इस्तेमाल करें। अतिरिक्त आय अर्जित करने के नए तरीके आपके सामने आएंगे। नए विचारों को तलाशने में संकोच बिल्कुल न करें। मौज-मस्ती के लिए समय निकालें।

भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, लकी नंबर: 16

कन्या राशि - आज आपके पास समय पर्याप्त होगा। फायदा उठाएं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने कार्यों की वजह से आप परिवार को गौरवान्वित कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 25

तुला राशि - आज नशे के सेवन से दूरी बनाकर रहें। नहीं तो शारीरिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताएं। रोमांटिक विचारों से प्रेमी का आपके प्रति लगाव बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी, लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि - आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। किसी को हल्के में न लें। अपने ऊपर कार्य करें दिन काफी अच्छा गुजरेगा। वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की कमियां निकालने की आदत से बचें। दिन आज का यादगार रोमांटिक अनुभव के साथ बीत सकता है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 1

धनु राशि - आज आप खुले दिमाग से फैसला ले सकते हैं। नए अवसरों की तलाश में बात कर सकते हैं। नए रिश्तेदारों के साथ अपनत्व बढ़ेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का दिन खुशनुमा बीतेगा। आज कोई बड़ी प्लानिंग भी की जा सकती है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3

मकर राशि - आज आपको कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। घर पर किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतरीन रह सकता है। रुका हुआ पैसा कहीं से आने की संभावना है। बहस करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, लकी नंबर: 88

कुंभ राशि - आज अपने मन को कंट्रोल रखें। वित्तीय सुधार की संभावना है। खुद के ऊपर कार्य करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्यार बढ़ेगा। खुद को तरोताजा करने के लिए योग बढ़िया तरीका हो सकता है। प्रेमी के साथ सहमति जताना पड़ सकता है। उसकी बात को सुनें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मीन राशि - आज काम के बीच में आराम की जरूरत है। देर रात तक जागने से बचें। परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर असहमति जता सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। दिन आपका खुशी और सकारात्मकता से भरा रहेगा। यात्रा करने से बचें। जरूरतमंद की मदद जरूर करें। भाग्यशाली रंग: पी, लकी नंबर: 56

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH