कोरबा के नहर में बहे सक्ती के 05 लोगो में से एक महिला की लाश नगरदा नहर से बरामद , बाकी की तलाश जारी

सक्ती , 14-04-2025 12:41:02 AM
Anil Tamboli
कोरबा के नहर में बहे सक्ती के 05 लोगो में से एक महिला की लाश नगरदा नहर से बरामद , बाकी की तलाश जारी

सक्ती 14 अप्रैल 2025 - कोरबा नहर में पिकअप पलटने के बाद लापता पांच लोगों में एक महिला की लाश सक्ती जिले के नगरदा में मिली है। बता दे आज सक्ती जिले के रेढ़ा गांव से ग्रामीण छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। पिकअप में सवार ग्रामीण कोरबा के ग्राम खरहरी पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे नहर में पलट गयी। इस हादसे में 3 महिला समेत 2 बच्चे नहर के तेज बहाव में बह गये थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप वाहन में 20 से अधिक लोेग सवार थे। सभी एक ही परिवार के लोग थे, जिनमें महिला,बच्चे के साथ ही पुरूष शामिल थे। नहर में पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गयी। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से 15 महिला-पुरूषों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं 3 महिला और 2 बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गये।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गयी। वहीं घायल लोगों को तत्काल अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। कोरबा और सक्ती जिला में गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश के दौरान ग्राम नगरदा के पास एक महिला का शव बरामद किया गया है।

कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस टीम ने नगरदा नहर के पास से नहर में बही इतवारी बाई कंवर की लाश को बरामद किया है। अन्य चार लोगों को अब तक कोई पता नही चल सका है। गोताखोरों की मदद से तलाश लगातार जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH