छत्तीसगढ़ पुलिस कस्टडी में सब इंजीनियर की मौत , चौकी प्रभारी सहित 09 पुलिस कर्मी लाईन अटैच ,,

सूरजपुर , 26-11-2020 1:34:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पुलिस कस्टडी में सब इंजीनियर की मौत , चौकी प्रभारी सहित 09 पुलिस कर्मी लाईन अटैच ,,
सूरजपुर 26 नवंबर 2020 - सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी अंतर्गत विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर पूनम सिंह कतलम की अस्पताल में हुई मौत मामले में चौकी प्रभारी समेत चौकी में पदस्थ 09 पुलिस कर्मियों को लाईन अटैच कर दिया गया है।

गौरतलब है की लटोरी चौकी स्थित करवां सब स्टेशन में 22 नवंबर की रात शराब पार्टी के बाद मारपीट हुई थी जिसके बाद हरिश्चंद्र राजवाडे नामक युवक की मौत हो गई थी हरिश्चंद्र राजवाडे
 शव सब स्टेशन के बाहर ही पड़ा मिला था। 

पुलिस पूछताछ में जूनियर इंजीनियर पूनम कतलम सहित चार लोगो की पहचान हत्या के आरोपी के रुप में हुई थी आरोपियों में से एक पूनम कतलम को शाम क़रीब चार बजे अस्पताल पहुँचाया गया जहां तड़के उसकी मौत हो गई। 

पुलिस का दावा है कि आरोपी पूनम कतलम को चौकी नहीं लाया गया था और पूछताछ के दौरान ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। हालाँकि शव को लेने पहुँचे परिजनों ने पुलिस के दावे को ग़लत बताया था। मृतक के भाई ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने हिरासत में उसके भाई के साथ मारपीट की है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

मृतक पूनम कतलम की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी ए एस आई सुनील सिंह , प्रधान आरक्षक गूड्डू कुशवाहा , मनोज पोर्ते , और आरक्षक सुनील एक्का , शोभनाथ कुशवाहा , विकास मिश्रा , देवदत्त दुबे , चंद्रसाय राजवाडे और मनेश्वर सिंह को लाईन अटैच कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH