आज का राशिफल , दिनांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 13-04-2025 1:54:48 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 13 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (13 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते के मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपको घर-परिवार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। प्रेमी के साथ रिश्ता गर्मजोशी से भरा रहेगा। रोमांटिक यादें बनेंगी। किसी को कम आंकने से बचें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

वृषभ राशि - अपने व्यवहार पर सुधार करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन पर उतार-चढ़ाव हो सकता है। वित्तीय लेनदेन काफी लाभ दे सकते हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमियों को दूर करें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 88

मिथुन राशि - दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर आप संतुष्ठ रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5

कर्क राशि - खानपान पर ध्यान दें,ज्यादा खाने से बचें। नहीं तो गर्मी की वजह से आपको शारीरिक समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके बेहतर संबंध बनेंगे। भविष्य के वित्तीय मामलों को लेकर चिंता जाहिर कर सकते हैं। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4

सिंह राशि - आज आपके अंदर कॉम्फिडेंस की कमी हो सकती है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ईश्वर पर भरोसा करें। किसी जरूरी कार्य पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। बड़े-बड़े वादे करने वालों से दूर रहने की सलाह है। उनकी बातों पर आकर अपना समय बर्बाद न करें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 15

कन्या राशि - अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको अपनी नियमित डाइट पर बदलाव करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आप कोई नया वेंचर खोज सकते हैं। रोमांटिक समय बिताने के लिए माहौल बहुत अच्छा है। दिन को यादगार बनाने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7

तुला राशि - ऑफिस में वरिष्ठों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं इससे बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज का समय भाई-बहनों के साथ घर पर बिताने का प्रयास करें। आपके बीच रिश्ते में मजबूती आएगी। पार्टनर के बीच भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि - आज आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। लो आपसे काफी प्रभावित भी हो सकते हैं। दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो आपके साथ वे मीठा बोलकर फायदा उठा सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। दिन का भरपूर फायदा उठाएं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1

धनु राशि - आज अपने विचारों को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। इससे आपको काफी फायदा होगा। नए सौदे तय हो सकते हैं। वित्तीय फैसलों में जल्द बाजी से बचना है। घर पर माता-पिता की सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको समय देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 34

मकर राशि - आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। नए अवसर की तलाश के लिए आप निकल सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर अपने साथी के बीच संबंध को खराब न करें। कोई दोस्त आगे आकर आपको किसी बड़ी समस्या से बचने में मदद कर सकता है। इसलिए उसका साथ दें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 52

कुंभ राशि - आज आपका दिन काफी मौज-मस्ती भरा बीत सकता है। वित्तीय मामलों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी को समय दें। नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 6

मीन राशि - आपके परिवार आपसे काफी उम्मीद रख सकते हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवन साथी के साथ यादें ताजा हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 11

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH