छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दो लोगो की मौत

दंतेवाडा , 12/04/2025 9:21:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दो लोगो की मौत

दंतेवाड़ा 12 अप्रैल 2025 - दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सवारियों से भरी एक पिकअप अरनपुर घाट में पलट गई जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास के रहने वाले हैं जो ताड़मेटला गए हुए थे. वहां से अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे. हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे. हादसे की सूचना मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया। CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH