आज का राशिफल , दिनांक 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 12 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 12 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और हनुमान जयंती भी है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। शनिवार का दिन कैसा रहेगा? बता रहे हैं देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि - आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार में किसी की बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन का व्यय होगा। दोस्तों या सहकर्मियों के लिहाज से दिन अच्छा है। उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 9
वृषभ राशि - आज का दिन समृद्धि दायक है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट, जिसे लेकर आप दुविधा में थे कि इसे करें या न करें। उसे बिना किसी हिचकिचाहट के कर डालें। सफलता के योग हैं। आज लिया गया फैसला भविष्य में सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 24
मिथुन राशि - आज आप दिमागी तौर पर बहुत सक्रिय रहेंगे। नए-नए विचार आएंगे। कई नई योजनाएं बनाएंगे। जिन्हें आप बहुत आसानी से क्रियान्वित कर लेंगे। आज आप अपने नए विचारों से कंफ्यूज भी हो सकते हैं। इससे स्थितियां बिगड़ सकती हैं। खुद पर विचारों को हावी नहीं होने दें, न ही दूसरों पर थोपें। धरातल पर रहें। करीबियों से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत है।फिजूल खर्ची से बचें।
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 23
कर्क राशि - आज का दिन बहुत शानदार है। शोहरत और प्रसिद्धि दोनों के मिलने के योग हैं। करियर को लेकर आप कोई बहुत बड़ा फैसल ले सकते हैं, जो भविष्य में फलदायी साबित होगा। धन के नए द्वार खुलेंगे। चूंकि, सफलता के टॉप पर पहुंचने के लिए आपको कुछ सुख-सुविधाओं का त्याग भी करना पड़ सकता है। रास्ता कठिन है, लेकिन मंजिल दूर नहीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर:20
सिंह राशि -आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। घर में मेहमान आ सकते हैं या आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। काफी भागदौड़ रहेगी। नया घर खरीदने के योग हैं। दिनभर ज़ऱूरत से ज्यादा सक्रियता रहेगी, लेकिन इसे आप एन्जॉय भी करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचना चाहता है। सावधान रहें। धन का व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर:19
कन्या राशि - आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। इसका पूरा लाभ उठाएं। लोगों को आपकी कोई सलाह अच्छी नहीं लग सकती। इससे उदास होने की जरूरत नहीं ! आपका मन साफ़ है और इसका फल भी आपको मिलेगा। जो घर-परिवार और समाज को लेकर अच्छा सोचते हैं, उन्हें देर से सही, लेकिन उसका प्रतिफल जरूर मिलता है। सुख के चक्कर में कोई ऐसा काम मत कीजिए, जो आपके लिए मुसीबत बन जाए। वाणी पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14
तुला राशि - आज वर्कप्लेस पर काम का दबाव रहेगा। वरिष्ठों से अनबन हो सकती है। इसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं और इसका घर पर पड़ सकता है। यह समय एकाग्रचित बनाए रखने का है। आपा नहीं खोएं। निवेश से बचें। जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे को भावनात्मक मजबूती देंगे। भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा निर्णय अभी नहीं लें।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 24
वृश्चिक राशि - आज आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। छुट्टियों की योजनाओं पर विराम लगाना पड़ सकता है। आपके ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन मिलने के योग हैं। आप एक रसे से निजी लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे, उस तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:27
धनु राशि - आज का दिन छात्रों के लिए एक बेहतरीन है। शिक्षा के संबंध में कुछ अच्छी ख़बरें मिलने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रेरणास्रोत मान सकते हैं। दिल से अपनी बातें साझा करें, लव डेट की योजना बनाएं। प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। आज आप जो चाहते हैं, उसे पाने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। किसी मांगलिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 10
मकर राशि - आज आपके साथ आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। पेशेवर मोर्चे पर कोई बड़ा पद का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। घर में नया नन्हा मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य और धन की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 26
कुंभ राशि - आज आपकी आंखों में एक अलग चमक होगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक है। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। ये सपनों को साकार करने का समय है। आप बहादुर हैं और कुछ अच्छा करने के लिए तैयार रहेंगे। फिर भी आपके साथ 'कर्म कर, फल की इच्छा मत कर' जैसी स्थिति है। पेशेवर और निजी जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 17
मीन राशि - आपके लिए एक अच्छा दिन आने वाला है। समय आपके पक्ष में बदल रहा है और आप अपनी रुचि के क्षेत्रों में जो भी कदम उठाएंगे, चीजें आपके पक्ष में ही होंगी। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और सभी गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी खास शख्स से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 29