बाराद्वार और बम्हनीनडीह को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा , प्रारंभिक सूचना राज -पत्र में प्रकाशित,,
छत्तीसगढ़ , 31-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा 31मई - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप जांजगीर -चांपा जिले के बम्हनीडीह और बाराद्वार में नवीन तहसील गठन की कार्यवाही शुरू हो गई है । राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गत 26 फरवरी 2020 को राजपत्र में प्रकाशित प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नवीन तहसील बम्हनीडीह के अंतर्गत 17 पटवारी हल्कों के कुल -50 ग्राम और नवीन तहसील बाराद्वार के अंतर्गत -17 पटवारी हल्कों के कुल- 39 ग्राम शामिल होंगे । नई तहसील गठित करने वर्तमान तहसील चांपा और सक्ति की सीमाओं में परिवर्तन कर उक्त दोनों तहसील का गठन प्रस्तावित है।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित कर कहा है कि वे उक्त दोनों नवीन तहसील के गठन के मध्येनजर दावा आपत्ति 15 जून 2020 तक प्राप्त करने की कार्रवाई करें और संकलित जानकारी कलेक्टर कार्यालय में जमा कराएं।
बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र के लिए तहसील कार्यालय चांपा में और बाराद्वार तहसील क्षेत्र के लिए तहसील कार्यालय सक्ती में दावे आपत्ति 15 जून 2020 तक प्रस्तुत किए जा सकते है। इसके बाद प्राप्त दावे आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
नवीन तहसील बम्हनीडीह की सीमाएं उत्तर में तहसील चांपा ,, दक्षिण में बिलाईगढ़ ,,, पूर्व में सक्ती और पश्चिम में नवागढ़ तहसील होगी। इसी प्रकार नवीन तहसील बाराद्वार की सीमा में उत्तर दिशा में करतला ,,, दक्षिण में जैजैपुर ,,, पूर्व में सक्ति और पश्चिम दिशा में चांपा तहसील की सीमाएं होगी।
बता दे की बम्हनीडीह और बाराद्वार में साल 2008 से उप तहसील कार्यालय संचालित है। वर्तमान में यहां नायब तहसीलदार द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा किया जा रहा है।
पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने के बाद यहां तहसीलदार की पदस्थापना होगी जिसके चलते क्षेत्र की जनता और किसानों को राजस्व संबंधी अनेक कार्यों की सुविधा अपने गांव के नजदीक ही मिलने लगेगी जिससे उनके समय और धन दोनो की बचत होगी।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार