सक्ती - ब्रम्हानंद ने बताया सटोरिया पार्षद और टैटू स्टूडियो के मालिक के बीच का कनेक्शन , किया यह बड़ा खुलासा

सक्ती , 11-04-2025 2:20:46 AM
Anil Tamboli
सक्ती - ब्रम्हानंद ने बताया सटोरिया पार्षद और टैटू स्टूडियो के मालिक के बीच का कनेक्शन , किया यह बड़ा खुलासा

सक्ती 11 अप्रैल 2025 - सटोरियो पर सक्ती पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से शहर के सटोरियो में हड़कंप का माहौल है जो बड़े और पुराने सटोरिये है वो सक्ती पुलिस के खौफ से अंडरग्राउंड हो गए और जो नए सटोरिये है वो एक-एक कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है। सक्ती पुलिस ने सफेदपोश नव निर्वाचित पार्षद हुलास देवांगन की गिरफ्तार कर ये साबित कर दिया है कि सटोरिया कोई भी क्यो ना हो कानून के लंबे हाथ से बच नही सकते है।

इस बीच हमारे ब्रम्हानंद ने सट्टा बाजार से एक ताजा और सनसनीखेज खबर निकाल कर लाये है और ये खबर ऐसी है कि पुलिस की काफी हद तक मुश्किल कम हो जाएगी। ब्रम्हानंद का दावा है कि सटोरिया पार्षद हुलास देवांगन की गिरफ्तारी और टैटू टाईम स्टूडियो में पुलिस की दबिस के बाद इन सटोरियो में मतभेद पैदा हो गया है।

गोदना गोदने वाले और दर्जी को लग रहा है कि पुलिस की हिरासत में पार्षद हुलास देवांगन ने उनके बारे में सक्ती पुलिस को जानकारी दी है इसलिए उनके दुकानों में छापा पड़ा है। वही पार्षद हुलास को लग रहा है कि उसे दर्जी , पूर्व रेडीमेड कपड़ा ब्यापारी और गोदना गोदने वाले ने मुखबिरी करके फंसाया है। 

इन सबके बीच ब्रम्हानंद ने एक और जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बुधवार शाम टैटू टाईम स्टुडियो से गिरफ्तार हुए सटोरिया प्रह्लाद जांगड़े यू ही गोदना की दुकान में नही बैठा था अब सवाल यह है कि वह देर शाम खरसिया से सक्ती क्या करने आया था। अब इस सवाल का जवाब भी ब्रम्हानंद के पास है। ब्रम्हानंद को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक खरसिया का सटोरिया IPL हार-जीत हुए रुपयों का हिसाब करने आया था जो बदकिस्मती से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ब्रम्हानंद ने ये भी खुलासा किया है कि इस सब पार्टनर ने मिल कर एक महंगी कार खरीदी है जिसमे रोज रात की 05 लोग सवार होकर निकलते है और ये कंहा जाते है इसकी जानकारी किसी को नही है। ब्रम्हानंद का दावा है कि सक्ती पुलिस इनमें से किसी एक को भी हिरासत में लेकर बिरयानी खिलाये तो एक बड़े मामले का खुलासा हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH