आज का राशिफल , दिनांक 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते आपके सितारे
रायपुर 11 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (11 अप्रैल) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि - आज आप परेशानियों से निपटने के लिए काफी सझम रहेंगे। पारिवारिक समारोह में आपका खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कहीं से धन का आगमन भी होने की संभावना है। प्रेमी के साथ आज डेट पर जा सकते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 2
वृषभ राशि - आज आपको परिवार में वरिष्ठों की बात सुनना पड़ सकता है। पैसे खर्च होंगे। जिसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है। इसमें आपका कोई साथी मदद कर सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 22
मिथुन राशि - आज कोई आपकी सहनशीलता को चुनौती दे सकता है। उसे इग्नोर करने से बचें। नहीं तो रिश्तों को भी नुकसान पहुच सकता है। जीवनसाथी आपकी देखभाल करने के लिए आगे आएगा। समय का भरपूर फायदा उठाएं। शादीशुदा लोगों को आज यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 11
कर्क राशि - आज आपका प्रेमी के साथ रोमांटिक दिन बीतेगा। मूड को बेहतर बनाने के लिए अपनी आदत में बदलाव लाने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। उनके प्रति अपना प्यार दिखाएं। रोमांटिक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5
सिंह राशि - दिखावा में समय और पैसा दोनों बरबाद करने से बचें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार आपके साथ आज खड़ा रहेगा। जिसकी वजह से आपको अधिक मजबूती मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमभरा दिन बिताएं। उनकी बातें सुनें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 30
कन्या राशि - दोस्तों के साथ आज का समय बिता सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के इलाज पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ आपके अनुबंध अच्छे बनेंगे। सिंगल लोगों की आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। लेकिन आपको अपने दिल की बात कहने से बचने का प्रयास करना है।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3
तुला राशि - आज आप खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। दोस्तों को भी खाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। उसे ठीक करें। खुलकर बात करें। प्रभाव शाली लोग आपको अपने फेवर में बोलने के लिए कह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 2
वृश्चिक राशि - आज आपको अपने मानसिक शांति पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तेदार आपके व्यवहार को पसंद करेंगे। प्रेम प्रसंग में दिन काफी अच्छा रहेगा। आस-पास लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह पर अमल करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3
धनु राशि - आज आपका स्वभाव दुश्मनी पैदा कर सकता है। ऐसे किसी भी कार्य को करने से बचें, जिसमें आपको पछताना करना पड़ सकता है। पैसा खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक रूप से थकावट का शिकार हो सकते हैं। शरीर पर ध्यान दें। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का समय है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 34
मकर राशि - आपका पूरा दिन आज ऊर्जावान बना रहेगा। सेहत आपका भरपूर साथ देगी। परिवार के किसी सदस्य का काफी दिनों बाद घर पर आगमन हो सकता है। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त से आपको उपहार मिल सकता है। प्यार को लेकर दिन काफी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 78
कुंभ राशि - आज ज्यादातर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश करने से आर्थिक लाभ और समृद्धि मिलने की संभावना है। रोमांटिक पार्टनर से फोन पर काफी बातचीत हो सकती है। प्यार बढ़ेगा। नौकरों, सहकर्मियों या साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 45
मीन राशि - आज आपका व्यक्तित्व निखरेगा। जिसको लेकर आप काफी खुश हो सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। यात्रा काफी सुखद रहेगी। लापरवाही से बचें। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांटिक संबंध आपके काफी मधुर होंगे।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 30
















