आज का राशिफल , दिनांक 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 10-04-2025 1:36:33 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 10 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (10 अप्रैल) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप काम के बीच पर्याप्त आराम करने का प्रयास करें। नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपकी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा होने की संभावना है। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 50

वृषभ राशि - आज पूरा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। पैसे खर्च करने से बचें। कहीं से धन का आगमन हो सकता है। घर पर प्यार और सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। अपने प्रियजनों के लिए समय निकालने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन विशेष रूप से सुंदर बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि - आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। कहीं से पैसे आने की संभावना बन रही है। अगर आप किसी को उधार पैसे दे रखे हैं तो वह आज वापस कर सकता है। दोस्तों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गर्मजोशी का अनुभव कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 11

कर्क राशि - कुछ घटनाएं आपके मन को अशांत कर सकती हैं। लेकिन आपको इससे भटकना नहीं है। योग का अभ्यास आपके लिए शांति पाने में मदद कर सकता है। परिवार के लिए आज कुछ खरीदारी करें। घर पर खुशहाली भरा माहौल रहेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5

सिंह राशि - दोस्तों के साथ शाम का समय मजेदार बीतेगा। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। निवेश में लाभ की संभावना है। आपकी अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। पढ़ाई पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 90

कन्या राशि - आपका व्यवहार कुछ लोगों को नापसंद आ सकता है। जिसकी वजह से मनमुटाव भी होने की संभावना है। इसके लिए आपको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी को समय दें। संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 35

तुला राशि - आज आपके दोस्त आपकी बड़ी मदद सकते हैं। दिन आपका खुशियों भरा बीतेगा। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। माता-पिता आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। प्रेमी से आपको तोहफा मिलने की उम्मीद है।

भाग्यशाली रंग: स्वर्ण, लकी नंबर: 44

वृश्चिक राशि - स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। इसके लिए आपको सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है। अत्यधिक खर्च की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। भविष्य को लेकर भी आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 1

धनु राशि- आज आपको दांत दर्द या पेट खराब होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस पर ध्यान दें। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। धैर्य के कार्य करें। फायदा होगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 50

मकर राशि - आज आपकी सेहत में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। दिनभर ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। खाली समय परिवार के सदस्यों के साथ बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आज प्यार की बातें हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12

कुंभ राशि - आज कोई मित्र आपकी सहनशीलता को लेकर सवाल खड़ा कर सकता है। यात्रा करने पर काफी पैसे खर्च हो सकते हैं लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चे आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं, उनसे अच्छा व्यवहार रखें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 13

मीन राशि - आज व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन काफी अच्छा बीतेगा। वित्तीय लाभ की संभावना है। शांति भरा दिन बीतेगा। खाली समय का उपयोग घूमने फिरने में कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिल की बातें कर सकते हैं। आप दोनों के बीच में रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 35

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH