सक्ती - मानवता हुई शर्मसार , शव को ले जाने के लिए नही मिला शव वाहन , कचड़ा गाड़ी में लेकर गए चीरघर

सक्ती , 10-04-2025 12:59:14 AM
Anil Tamboli
सक्ती - मानवता हुई शर्मसार , शव को ले जाने के लिए नही मिला शव वाहन , कचड़ा गाड़ी में लेकर गए चीरघर

सक्ती 10 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल किस हर तक बेहाल है, इसकी बानगी सक्ती जिला में देखी जा सकती है। यहां सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को ले जाने के लिए महज एक शव वाहन नही मिल सका। करीब 2 घंटे इंतजार के बाद शव को पंचायत के कचरा वाहन में रखकर ले जाया गया। ये पूरा मामला सक्ती जिला के चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय संजू सिंह ईंट का काम करता था। 8 अप्रैल की सुबह वह अपने बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रायगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में संजू सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और परिचित के लोग दो घंटे तक शव को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस या शव वाहन का इंतजार करते रहे।

लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब वाहन की व्यवस्था नही हुई, तो पुलिस ने नगर पंचायत चंद्रपुर के कचरा वाहन से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गयी। लेकिन शव ले जाने के लिए कोई भी एक वाहन की व्यवस्था नही कर सका। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ विभाग के सारे दावों की पोल खोलने के साथ ही जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH