छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार , पारा पँहुचा 42 के पार , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 09-04-2025 6:06:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार , पारा पँहुचा 42 के पार , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर 09 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है. प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. राजनांदगांव में दिन का तापमान सबसे अधिक 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रात में राजधानी रायपुर सबसे अधिक गर्म रही. यहां रात का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है। जहां एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का दौर चल रहा है, वहीं बस्तर संभाग के लिए कुछ राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को बस्तर क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया जा रहा है, जो दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थितियां बना रहा है. हालांकि अधिकतम तापमान में बस्तर में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 9 अप्रैल को सुकमा और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं कल यानी 10 अप्रैल को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। रायपुर में भी गर्मी के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए हैं।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.2 डिग्री अधिक था. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पारा 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH