सक्ती में धड़ल्ले से चल रहा है सट्टे से बड़ा काला कारोबार , पुलिस को नही है खबर , ब्रम्हानंद ने किया बड़ा खुलासा..

सक्ती , 08-04-2025 5:59:11 PM
Anil Tamboli
सक्ती में धड़ल्ले से चल रहा है सट्टे से बड़ा काला कारोबार , पुलिस को नही है खबर , ब्रम्हानंद ने किया बड़ा खुलासा..

सक्ती 08 अप्रैल 2025 - पिछले कई सालों से पुलिस महकमा जुआ, सट्टा और अवैध शराब के कारोबारियों के पीछे पड़ा हुआ है लेकिन तांबे के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर नही है यही वजह है कि सक्ती शहर में रोजाना कोरबा सहित कई प्लांटों और रेलवे से चोरी कर कई क्विंटल तांबा शहर में आता है और तस्कर इन तांबे के तार और रॉड को जैसे ही ब्यापारी को सौंपते है उसके कुछ ही देर बाद तांबे की गलाई कर उसे सिल्ली के रूप में ढाल दिया जाता है।

खबरी ब्रम्हानंद अब सट्टे के साथ अवैध कारोबारियों की भी कब्र खोदने में जुट गया है। तांबे के इस अवैध कारोबार को लेकर ब्रम्हानंद ने बताया कि सक्ती के कुछ बर्तन ब्यापारी , मोबाईल ब्यापारी और एक स्टेसनरी ब्यवसाई इस धंधे में लिप्त है। यह सभी ब्यापारी दिखावे के लिए बर्तन , मोबाईल और स्टेसनरी का धंधा करते है लेकिन इनका मुख्य धंधा चोरी के तांबे को औने-पौने दामों में खरीदना और उसे पिघला कर ऊंची कीमत पर बेचना है।

ब्रम्हानंद ने यह भी बताया कि सक्ती का एक युवक तांबे के कारोबार करते करते राजधानी रायपुर में लोहा कारखाने का मालिक बन बैठा है। ब्रम्हानंद की माने तो सक्ती के पूर्व थानेदार अजितेश सिंह को छोड़ कर आज तक किसी भी थाना प्रभारी ने तांबे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही नही की है।

तांबे के अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम करता है जो तांबा चोरी से लेकर उसे खपाने में अहम भूमिका निभाता है।अगर पुलिस को तांबे के इस नेटवर्क को तोड़ना है तो TI अजितेश सिंह के कार्यकाल के दौरान कि एक फाईल को खोलना होगा जिससे ये पूरा नेटवर्क का खुलासा हो जाएगा।

अभी ब्रम्हानंद इस अवेध कारोबार की जड़ तक पंहुचने में लगे हुए है और जल्द ही बड़ा धमाका करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH