आज का राशिफल , दिनांक 08 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 08-04-2025 1:17:45 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 08 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 08 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 8 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज काम से जल्दबाजी करने से बचें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। शारीरिक थकावट के बीच अपने आराम के लिए समय निकालें। पैसों को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सच्चे प्यार की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता से बचें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 20

वृषभ राशि - आज आपको कोई खास व्यक्ति उपहार दे सकता है। दिन के समय शांति का एहसास होगा। नए वित्तीय सौदे होने की संभावना है। किसी से विरोध झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखें। वह आपके प्रति काफी भावनात्मक जुड़ाव रखेगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि - आज आपका मित्र आपको चुनौती दे सकता है। बहसबाजी करने से बचें। तर्कसंगत ठंडे दिमाग से निर्णय लेकर उसे जवाब दें। वित्तीय खर्चे आज बढ़ सकते हैं। खाली समय को बच्चों के साथ बिताने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक खुशियां मिलेंगी। जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला होगा। अपने खुले विचार से आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पैसों का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ स्पेशल सरप्राइज दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 44

सिंह राशि - आज कोई भी फैसला लेने से पहले माता-पिता से सलाह जरूर लें। आज धन लाभ होने की संभावना है। व्यवहार लोगों के प्रति अच्छा रखें। यात्रा पर जाने का योग है। चुनौतियों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 66

कन्या राशि - दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसा भी काफी खर्च होने की उम्मीद है। लेकिन कहीं से धन आने की संभावना भी है। इसलिए आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन लगाकर पढ़ाई करें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 55

तुला राशि - आज आपको कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसको नजरअंदाज करने से बचें। व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। उस पर ध्यान दें। खाली समय माता-पिता के साथ बिताएं। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता पाएंगे।

भाग्यशाली रंग: इंडिगो, लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशि - आज आपको फैसला लेने में काफी तनाव महसूस होगा। इसलिए ऐसे मौके पर माता पिता की सलाह जरूर लें। परिवार के सदस्य आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा का योग है। प्रेमी से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 51

धनु राशि - आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपकी काफी तारीफ करेगा। अगर व्यापार करते हैं तो दिन सामान्य रह सकता है। सामाजिक समारोहों के लिए निमंत्रण आ सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको अपने फेवर में लाने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, लकी नंबर: 34

मकर राशि - आज आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। संपर्क की वजह से आपके लिए नए अवसर मिल सकते हैं। समय का सही जगह उपयोग करें। बुद्धिमानी से काम लें। जीवनसाथी से कुछ विशेष ध्यान की अपेक्षा कर सकते हैं। उसे खरीदारी कराएं, प्रेम बढे़गा। 

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 77

कुंभ राशि - आज आपका दिन काफी व्यस्त रह सकता है। सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आर्थिक तौर पर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोस्त आपसे अपनी समस्या शेयर कर सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान दें। कुछ चीजों को लेकर निराश हो सकते हैं। लेकिन तनाव से बचें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 52

मीन राशि - अगर आप किसी चीज को लेकर काफी दिनों से तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज वह दूर होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति को लेकर अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में काफी खुशहाली मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 1

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH