छत्तीसगढ़ - तीन साल तक नाबालिग होते रही रेप का शिकार , बच्चा जन्म देने पर हुआ खुलासा

जशपुर , 06-04-2025 7:41:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन साल तक नाबालिग होते रही रेप का शिकार , बच्चा जन्म देने पर हुआ खुलासा

जशपुर 06 अप्रैल 2025 - जशपुर जिले में नाबालिग के साथ पिछले 3 साल से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग के गर्भवती होने पर उसने 7 माह के नवजात शिशु को जन्म दिया। लेकिन लोक-लाज और समाज के डर से उसने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया। जिसे चिंताजनक हालत मेें अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद बच्चे की मौत हो गयी। नवजात शिशु की मौत के बाद अब पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का ये पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र में 31 मार्च को राजपुरी नदी के किनारे झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली थी। राहगीर ने बच्ची के रोने की आवाज सुन कर जब झाड़ियों में जाकर देखा, तो उन्हे खून से लथपथ एक नवजात बच्ची मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नवजात शिशु को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई।

नवजात शिशु की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तभी एक नाबालिग लड़की खुद थाने पहुंची। पीड़ित नाबालिग ने इस पूरी घटना का खुलासा पुलिस के सामने किया। उसने बताया कि डुमरटोली निवासी 26 साल का रितेश तिग्गा पिछले 3 साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने 7 माह की बच्ची को जन्म दिया फिर डर की वजह से उसने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया।

पीड़िता के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी रितेश तिग्गा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रितेश तिग्गा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश और युवा सटोरिये का राज..

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH