छत्तीसगढ़ - संतान की जानकारी छिपा कर नौकरी पाना ब्याख्याता को पड़ा भारी , हुआ बर्खास्त

रायपुर , 06-04-2025 5:52:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संतान की जानकारी छिपा कर नौकरी पाना ब्याख्याता को पड़ा भारी , हुआ बर्खास्त

रायपुर 06 अप्रैल 2025 - बच्चों की झूठी जानकारी देकर नौकरी पाने वाले व्याख्याता को बर्खास्त कर दिया गया है। मस्तूरी ब्लाक स्थित शासकीय हाई स्कूल सोन में पदस्थ व्याख्याता नवरतन जायसवाल ने दो से अधिक जीवित संतान होने की जानकारी छिपाकर नौकरी हासिल की थी। इस मामले तीन साल से कार्रवाई चल रही थी, तीन साल लंबी जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर व्याख्याता को बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नवरतन जायसवाल की नियुक्ति वर्ष 2011 में शिक्षाकर्मी वर्ग-01 के पद पर हुई थी। उस समय उन्होंने नियुक्ति प्रपत्र में अपनी संतान की संख्या दो बताई थी। परंतु बाद में जांच में सामने आया कि उनके कुल चार जीवित संतान हैं, जिनमें से दो का जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद हुआ है। यह खुलासा होने के बाद मामला गंभीर हो गया और छत्तीसगढ़ लोक आयोग में वर्ष 2021 में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की जांच क्रमशः जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर और फिर संभागीय संयुक्त संचालक से करवाई।

इस दौरान नवरतन जायसवाल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया और उन्हें प्रतिरक्षा का अवसर प्रदान किया गया। जवाब में उन्होंने यह तर्क दिया कि उन्होंने सामाजिक रूप से दो संतान गोदनामे के माध्यम से अन्यत्र सौंप दिए हैं, परंतु यह दलील संचालनालय ने अस्वीकार कर दी। विभाग का स्पष्ट मानना था कि संतान का जन्म और जीवित होना ही नियम के उल्लंघन की पुष्टि के लिए पर्याप्त है, गोदनामा इसका समाधान नहीं हो सकता।

तीन वर्षों तक चली इस जांच प्रक्रिया में कई स्तरों पर पत्राचार और सुनवाई हुई। अंततः सभी जांच रिपोर्ट में नवरतन जायसवाल पर लगे आरोप सिद्ध पाए गए, जिसके आधार पर 3 अप्रैल 2025 को उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश और युवा सटोरिये का राज..

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH