नाबालिग के साथ जंगल मे गैंगरेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी , पुलिस जांच में जुटी

झारखंड , 06/04/2025 8:53:52 AM
Anil Tamboli
नाबालिग के साथ जंगल मे गैंगरेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी , पुलिस जांच में जुटी

रांची 06 अप्रैल 2025 - झारखंड के रांची में शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपियों ने जंगल ले जाकर दरिंदगी की. इसके बाद वहीं छोड़कर भाग गए. इस मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है

जानकारी के अनुसार, यह घटना रांची के सिल्ली की है. यहां एक अधेड़ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. दोनों मिलकर 1 अप्रैल को नाबालिग के साथ रेप किया. आरोपियों ने हैवानियत की हदें इस कदर पार कर दीं कि नाबालिग तीन दिनों तक बेहोश रही.

दरअसल, मंगलवार को पीड़ित नाबालिग लड़की अकेले ही स्वर्णरेखा नदी के पास नहाने के लिए गई थी. दोनों आरोपियों ने देखा तो वे लड़की के पास पहुंचे और उसे जंगल की तरफ सुनसान जगह पर ले गए, जहां दोनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई. जब पीड़िता काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि जंगल में पीड़िता के कुछ कपड़े मिले हैं. इसके बाद वे खोजबीन करते हुए जंगल पहुंचे, जहां पर पीड़िता अचेत अवस्था में मिली।

परिजन उसे लेकर घर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की. तीन दिनों तक पीड़िता को होश नहीं आ सका. शुक्रवार को जब लड़की को होश आया, तब उसका बयान दर्ज किया जा सका. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों के नाम गिरधारी महतो और वीरभद्र गोस्वामी है, जो सिल्ली और उसके आसपास के रहने वाले हैं।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश युवा सटोरिये का राज..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH