सक्ती - ब्रम्हानंद ने बताया सटोरिये पार्षद के आकाओं का नाम , एक को छोड़ बाकी का नही है पुलिस में रिकार्ड

सक्ती , 04-04-2025 1:44:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती - ब्रम्हानंद ने बताया सटोरिये पार्षद के आकाओं का नाम , एक को छोड़ बाकी का नही है पुलिस में रिकार्ड

सक्ती 04 अप्रैल 2025 - बात सट्टे की हो और ब्रम्हानंद को जानकारी ना हो ऐसा हो ही नही सकता है। ब्रम्हानंद को किसी भी सटोरिये की जन्म कुंडली निकालने को कह दो चुटकी बजाते ही जानकारी आपके सामने होगी। जैसा कि सभी को पता है कि इन दिनों IPL का मैच चल रहा है और IPLचले और सक्ती में सट्टा ना लगे ऐसा हो ही नही सकता। उधर IPL में सटोरिये दांव लगवा रहे है और इधर सक्ती पुलिस एक-एक कर सटोरियो को दबोच रही है।

ताजा मामला 30 मार्च की रात पकड़े गए सटोरियो की है जिसमे पुलिस ने IPL सट्टा खेलते वार्ड क्रमांक 10 के नव निर्वाचित निर्दलीय पार्षद हुलास देवांगन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। पार्षद हुलास देवांगन के गिरफ्तार होने से पहले उसके खास करीबियों को छोड़ कर पूरी बस्ती और पुलिस इस बात से अनजान थी कि वो सट्टे के काले कारोबार में लिप्त है।

अब उसके गिरफ्तार होने के बाद ब्रम्हानंद उसकी खुदाई में जुट गए और और रोज नई-नई जानकारी लेकर आ रहे है। आज ब्रम्हानंद ने सटोरिये पार्षद के आकाओ की ऐसी जानकारी जुटाई है जिसके बारे में कोई सोच भी नही सकता है। ब्रम्हानंद की माने तो उसके तीन आका है जिसमे से एक का पुलिस में रिकॉर्ड है जबकि दो लोग अब तक बेदाग है।

इन्ही तीनो लोगो के लिए हुलास देवांगन काम करता था या है। हुलास के तीन आकाओ में से एक दर्जी है दूसरा रेडीमेड कपड़ा विक्रेता है और तीसरा गोदना गोदने का काम करता है। ब्रम्हानंद के मुताबिक हुलास के सट्टे की पूरी खाईवाली इन्ही तीन लोग करते है और बदले में हुलास की कमिसन देते है। सट्टे का पूरा खेल इन्ही तीन लोगों के द्वारा किया जा रहा है। इन तीनो में से एक पुराना सटोरिया है जो एक बार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका हैं।

ब्रम्हानंद का कहना है कि पुलिस इन तीनो की कुंडली खंगाले तो एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH