आज का राशिफल , दिनांक 04 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 04-04-2025 1:12:42 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 04 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 04 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 4 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित कर सकता है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान दें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उसके लिए समय निकालें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 12

वृषभ राशि - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। धूम्रपान का प्रयोग करने से बचें। पैसों का आवागवन आज नहीं होने की संभावना है। इसलिए पैसे कमाने पर ध्यान दें। चिंता से बचें। दोस्तों या रिश्तेदारों से आपको मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति आपके फेवर में आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 55

मिथुन राशि - दिनचर्या आपकी आज व्यस्त हो सकती है। जिसकी वजह से आपकी सेहत पर भी असर देखने को मिल सकता है। विवाहित जोड़ों को आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आपके अंदर आज धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 64

कर्क राशि - आज आप लोगों के बीच जाकर अपनी बात कहने का प्रयास करेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। शौक पूरा करने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 55

सिंह राशि - आज आपको उम्मीद से ज्यादा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ वित्तीय मामलों को लेकर मतभेद देखने को मिल सकता है। इससे बचें। खर्चों पर ध्यान दें। पेशेवर जीवन में आज आपकी कोई परीक्षा ले सकत है। प्रेम का आनंद ले पाएंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 12

कन्या राशि - आज प्रेमी के साथ आपका दिलचस्प समय बीत सकता है। आर्थिक स्थिरता बनी रहने की संभावना है। किसी अपने निर्णय से आपको पछतावा करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आप आज कुछ समय के लिए तनाव में रह सकते हैं। भावनाओं को काबू में रखें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 15

तुला राशि - आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताएं। उन्हें खेलने और पढ़ने के लिए कुछ चीजें खरीदें। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बीत सकता है। निवेश में सफलता मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 11

वृश्चिक राशि - आज आपका जीवनसाथी के साथ सुखमय समय बीतेगा। जिसकी वजह से आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। नशीले पदार्थ के सेवन से बचें। कीमती सामान को सुरक्षित रखें। पैतृक संपति मिल सकती है। शाम के समय आपको सावधान रहने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 2

धनु राशि - आज आपको कुछ चीजों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित आय के स्रोत बनेंगे। लेकिन आपको धनखर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों को लेकर काफी उत्साहित हो सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर स्नेह मिलेगा। प्यार मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 35

कुंभ राशि - आज का दिन आपका ऐतिहासिक हो सकता है। आप कुछ ऐसी गतिविधियां करेंगे, जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा। पढ़ाई करने के लिए आज काफी अच्छा समय है। पैसा बरबाद करने से बचें। परिवार में समृद्धि लाने के लिए जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 11

मीन राशि - अगर आप काफी समय से परेशान चल रहे थे तो आज से आपकी परेशानी दूर होने लगेगी। जीवनसाथी के साथ वित्तीय मतभेद संभव है, इसलिए सोच-विचारकर ही बोलें। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। व्यापार और शिक्षा में लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 51

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH