सक्ती - बर्तन बेचना छोड़ सट्टे के कारोबार में लगा शुभम , पुलिस के डर से हुआ अंडरग्राउंड

सक्ती , 02-04-2025 1:59:20 AM
Anil Tamboli
सक्ती - बर्तन बेचना छोड़ सट्टे के कारोबार में लगा शुभम , पुलिस के डर से हुआ अंडरग्राउंड

सक्ती 02 अप्रैल 2025 - सट्टे का गढ़ बन चुके सक्ती में रोज नए सटोरिये पैदा हो रहे है। अब नया नाम किसी "शुभम बर्तन" का निकल कर सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने उसकी तलाश में घर मे दबिस दी थी लेकिन "शुभम बर्तन" पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

सक्ती के सट्टा बाजार में शुभम का नाम उछलने के बाद जब हमने ब्रम्हानंद से "शुभम बर्तन" की जन्म कुंडली के बारे में पूछा तब ब्रम्हानंद ने बताया कि "शुभम" का पेशा बर्तन बेचने का है और लोग उसे "शुभम बर्तन" के नाम से जानते है। वर्तमान में "शुभम" की उम्र 22 से 23 साल के बीच है और उसने दो साल पहले ऑनलाइन सट्टे के काम मे किस्मत आजमाने के लिए छोटे पैमाने पर काम शुरू किया था।

इस दौरान "शुभम" का परिचय दो ऐसे युवा सटोरियो से हुआ जो आईडी के जरिये ऑनलाइन क्रिकेट पर सट्टा लगवाते थे। "शुभम बर्तन" को यह काम जम गया फिर वो खुद सक्ती के एक बड़े सटोरिया से मास्टर आईडी लेकर सट्टा खेलने वालों को 05 हजार से 01 लाख तक मे आईडी बेचने लगा।

ब्रम्हानंद की माने तो "शुभम" का एक पार्टनर हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आया था जिसके बाद से "शुभम" अंडरग्राउंड हो गया है। ब्रम्हानंद का कहना है कि वर्तमान में सटोरिया "शुभम" अपने ग्राहकों ( सट्टा खेलने वाले) से बकाया राशि का लगातार तकादा कर रहा है लेकिन देनदार "शुभम" का फोन इसलिए नही रिसीव कर रहे है क्योंकि उन्हें डर है कि पुलिस की नजरों में आने के बाद आज नही तो कल "शुभम" पुलिस की गिरफ्त में होगा और अगर उसके मोबाईल पर उनका नंबर मिला तो वे भी लपेटे में आ जाएंगे।

बहरहाल हमने ब्रम्हानंद को सटोरिया "शुभम बर्तन" के बारे में और अधिक जानकारी निकालने के लिए कहा है। हमे जैसे ही जानकारी मिलेगी अगली खबर में अवगत कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH