आज का राशिफल , दिनांक 02 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 02-04-2025 1:07:53 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 02 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 02 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार 2 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो यह आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं। बड़ा निवेश करने का प्लान बनेगा। लेकिन निवेश करने के लिए सही दिन नहीं है। इसलिए इससे बचें। प्रेमी के साथ यात्रा पर जाएं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 56

वृषभ राशि - धैर्य बनाए रखें, समझदारी के साथ कार्य करें। लाभ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आपको सफलता के रास्ते पर ले जाएगा। दिन आपके फेवर में रह सकता है। इसका लाभ उठाएं। खाली समय में फिल्म देखें। अगर फिल्म पसंद नहीं तो जीवनसाथी को समय दें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1

मिथुन राशि - आपको आज परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिसकी वजह से आपका कॉम्फिडेंस लेवल भी बढे़गा। अपने प्लान को किसी से शेयर करने से बचें। प्रेम को लेकर आज आपके बीच में भावनात्मक उथल-पुथल होने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 2

कर्क राशि - स्वास्थ्य को लेकर तनाव लेने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वित्तीय संकटों से निपटने की तैयारी रखें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकते हैं। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। जीवन साथी से बातें करें, उसके साथ समय बिताएं। दिन अच्छा लगेगा।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 33

सिंह राशि - आज महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं, जिससे आप अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे। आपके दोस्त भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। बॉस का नजरिया भी आपके प्रति अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के बीच पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 66

कन्या राशि - गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। खर्च आज बढ़ सकते हैं। लेकिन खर्चों को लेकर चिंता न करें। रोमांटिक मूड में अचानक से बदलाव की वजह से आपका साथी हैरान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 6 

तुला राशि - आज आप किसी बात को लेकर मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप थोड़ा सा आराम करें, राहत मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। प्रशंसा करेगा। उसे समय दें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि - आप आज किसी कार्य को लेकर काफी खुश रहेंगे। जिसकी वजह से आपका पूरा दिन खुशनुमा रहने वाला है। अगर आपको ऊपर पैसों का कर्ज है तो वह भी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा। अपने कौशल का भरपूर प्रयोग करें। पारिवारिक जीवन में सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए प्रतिदिन अपने देवता को पीले फूल चढ़ाएं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 25

धनु राशि - आपको आज अपने लिए समय निकलने की जरूरत है। माता-पिता को स्वास्थ्य प्राब्लम हो सकती है। उनका ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ सकता है। रिश्तेदारों का आज घर पर आगमन हो सकता है। शॉर्ट-टर्म निवेश में लाभ मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। वित्तीय सुधार होगा। घर पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेमी आपका आज रोमांटिक मूड में नजर आएगा। उसके साथ मजबूत संबंध बनेंगे। जल्दबाजी में अपनी गुप्त योजना किसी से शेयर न करें।

भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 80

कुंभ राशि - अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई योजना से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को ऐसी बातें कहने से बचें, जो दूसरों को बुरी लग सकती है। प्रियजनों के साथ अच्छे से पेश आएं। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 75

मीन राशि - आज आप अपनी क्षमता को पहचानें। नए विचारों से आपको वित्तीय लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। जीवनसाथी से स्नेह मिलेगा। किसी से वादा करने से बचें। शेयर बाजार में लाभ मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 51

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH