छत्तीसगढ़ - नव निर्वाचित महिला सरपंच की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या , वारदात से मची सनसनी

जशपुर , 01/04/2025 11:49:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नव निर्वाचित महिला सरपंच की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या , वारदात से मची सनसनी

जशपुर 01 मार्च 2025 - तुमला थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत डोंगादरहा की वर्तमान सरपंच प्रभावती सिदार की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात दोपहर करीब 12 बजे तब हुई, जब प्रभावती अपने घर के आंगन में स्नान कर रही थीं। हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया और उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि घटना के समय प्रभावती के पति उत्तम सिदार, जो पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष हैं, घर पर मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। उत्तम के भतीजे ने घायल हालत में प्रभावती को कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड से डोंगादरहा सहित पूरे जशपुर जिले में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुमला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH