आज का राशिफल , दिनांक 01 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 01-04-2025 1:13:43 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 01 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 01 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 01 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा का गोचर शाम 4:30 बजे मेष राशि में रहेगा, उसके बाद वृषभ राशि में जाएंगे। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज दिन भावनात्मक दृष्टि से नुकूल नहीं है। जो लोग आपके दिल के करीब हैं, उनसे दूरी बन सकती है। काम-धंधे में दबाव रह सकता है। संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप अपने सौम्य व्यवहार से चीजें ठीक कर सकते हैं। नजरिया सकारात्मक रखें। मेहनत से भागे नहीं और चुनौतियों का डटकर सामना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 10

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए आराम दायक है। सितारे छोटे-मोटे बदलावों का इशारा कर रहे हैं। निजी जीवन में धैर्य महत्वपूर्ण है। जल्दबाजी में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कोई करीबी सलाह दे सकता है, जिससे संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। लाभ हो सकता है। हर्षोउल्लास का वातावरण रहेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 29

मिथुन राशि - आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। काम करने की प्रबल इच्छा होगी। जब तक टास्क को पूरा नहीं कर लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। आज कोई सपना सच हो सकता है। भाग्य का साथ है। किस्मत चमकने का दिन है, जिसमें आपका कठिन परिश्रम शामिल है। घर-परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 14

कर्क राशि - आज लक्ष्यों को पूरा करने का दिन है। वर्कप्लेस में बॉस को आपसे से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। आपको एक सीख भी लेनी होगी, वो यह कि आप खुद को जमीन से जोड़कर रखें। थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। हर मुश्किल घड़ी में आपके करीबी और प्रियजन हमेशा साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य और धन के मामले में समय अनुकूल है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 11

सिंह राशि - आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच -समझकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें। नुकसान के योग हैं। क्रोध से बचें। ऑफिस में आज काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसा करने को मिल सकता है, जो तरक्की के रास्ते खोल देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सफलता कदम चूमेगी।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 28

कन्या राशि - आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सफलता मिलने का योग है। अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी करीबी से लाभ हो सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ नम्रता से पेश आएं। किसी पर आंख मूंदकर यकीन न करें। दिल से नहीं, दिमाग से निर्णय लें।

भाग्यशाली रंग: तोता कलर, लकी नंबर: 23

तुला राशि - आज आपका स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। करीबी लोगो का सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 15

वृश्चिक राशि - आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27

धनु राशि - आज का दिन नौकरी पेशा के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने काम से काम रखिये। आपकी दखलंदाजी आपके लिए मुसीबत बन सकती है। दिनभर शांति का भाव बनाकर चलेंगे, तो नतीजे पक्ष में आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। लेकिन खान-पान में जोखिम लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 28

मकर राशि - काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 24

कुंभ राशि - आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। विवाह के लिए घरवालों की अनुमति मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर:16

मीन राशि - आज आपकी दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी सजलता कभी विफलता की स्थिति रहेगी। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। शाम तक समय अनुकूल होगा। सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर अंधविश्वास धोखा दिला सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर है, लेकिन जल्द ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आपकी समझदारी से हर काम अच्छा होगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 10

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH