आज का राशिफल , दिनांक 31 मार्च 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 31-03-2025 12:58:00 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 31 मार्च 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 31 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार 31 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज के दिन शराब पीने से बचें। नहीं तो आपके स्वास्थ्य में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। निवेश के बारे में प्लान बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए आप इनसे दूरी बनाकर रहें।

भाग्यशाली रंग: रेड, लकी नंबर: 3

वृषभ राशि - आर्थिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। आज किए गए निवेश भविष्य में फायदा देंगे। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। जीवनसाथी की बात को सुनें, उसे इग्नोर न करें। नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। 

 भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 7

मिथुन राशि - मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अगर काफी दिनों से काम करके थक चुके हैं तो आराम करें। आध्यात्मिक जीवन पर समय दें। वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए नई योजनाओं पर कार्य करना जरूरी है। रोमांस भरा दिन प्रेमी के साथ बीत सकता है।

भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 22

कर्क राशि - आज दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखकर कार्य करने की जरूरत है। नहीं तो कोई आपका खास व्यक्ति मानसिक परेशान कर सकता है। लव लाइफ को समय दें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 6

सिंह राशि - खेल आपके जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। पहले से किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा। दोस्तों या रिश्तेदारों को पैसे उधार देने से बचें, असफलताओं से सीखने का प्रयास करें। रोमांटिक समय परिवार के साथ बिताएं। वैवाहिक जीवन में किसी कहासुनी को लेकर तनाव पैदा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 1

कन्या राशि - ऊर्जा का सही जगह पर उपयोग करें। अगर आप शादीशुदा हैं, तो यात्रा पर जाएं। दिन का लाभ उठाएं। किसी साथी की अनुपस्थिति आपको महसूस होगी। रोमांटिक बातचीत आपके रिश्ते को मजबूत करेगी।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 5

तुला राशि - तुला राशि वालों को आज आलस्य से बचने का प्रयास करना है। अपनी चीजों को चोरी होने से बचाएं। प्यार करने के लिए समय काफी अच्छा है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग करें। शेयर बाजार या चिटफंड कंपनियों में निवेश करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि - आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों से सावधान रहने की सलाह है। स्वभाव पर भी ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ आपकी आज नजदीकी रहेगी। शरीर को तरोताजा करने और फिट होने के लिए आपको कार्य करने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

धनु राशि - ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पैसों की कमी हो सकती है। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर काम करें।

भाग्यशाली रंग: पेस्टल, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज आप अपनी सेहत और रूप-रंग को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए समय भी निकालेंगे। पिता की सलाह का भरपूर प्रयोग करें। लाभ मिलेगा। पेशेवर जीवन में अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: गहरा गुलाबी, लकी नंबर: 8

कुंभ राशि - कार्यस्थल पर आज तनाव की स्थिति बन सकती है। वरिष्ठ लोगों की बात मानें। घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर ध्यान दें। विवाहित जातकों को माता-पिता की ओर से आर्थिक लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7

मीन राशि - आज आपको खुद पर भरोसा रखकर कार्य करने की जरूरत है। लंबी बीमारी से अगर काफी समय से जूझ रहे थे तो आज राहत मिलने की संभावना है। जीवनसाथी या माता-पिता के साथ वित्तीय योजना पर चर्चा करें। भरोसेमंद लोगों से मार्गदर्शन लें और नए कार्य की शुरुआत करें। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH