सक्ती - पंडिताई छोड़ सट्टा के काले कारोबार में उतरे पंडित जी , रोज लगवा रहे है IPL में दांव

सक्ती , 30-03-2025 2:04:12 AM
Anil Tamboli
सक्ती - पंडिताई छोड़ सट्टा के काले कारोबार में उतरे पंडित जी , रोज लगवा रहे है IPL में दांव

सक्ती 30 मार्च 2025 - सट्टे के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में बदनाम हो चुके सक्ती शहर में रोज नए सटोरिये पैदा हो रहे है। सक्ती के सट्टा बाजार में अब एक ऐसे नाम का खूब चर्चा हो रहा है जो बाप दादाओं का पूरखौती पुरोहितगिरी छोड़ कर सट्टा के काले कारोबार में उतर गया है। वैसे तो इस सटोरिये का पंडिताई से दूर दूर तक कोई लेना देना नही है लेकिन इसके बाप दादा आज भी सक्ती में पुरोहितगिरी कर जीवन यापन कर रहे है लेकिन इस नामी खानदान का चश्मोचिराग बड़े सपने देखते हुए सट्टा ब्यापार में पूरी तरह लिप्त हो चुका है।

बाप दादा का नाम मिट्टी में मिलाते हुए यह युवा महाराज जवानी की दहलीज में कदम रखने के साथ ही सट्टे के काले कारोबार में उतर गया और आज आलम यह है कि इस पंडित जी के पास रोज 08 से 10 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टा लग जाता है। और इसकी गिनती सक्ती के टॉप 10 सटोरियों में 05वे नंबर पर होती है।

वैसे तो पंडिताई करना इसके परिवार का पेशा है लेकिन हमारे ब्रम्हानंद जी क्या किसी से कम है। जैसे ही इस सटोरिये पंडित की जानकारी उन्हें लगी तो खोल दी पंडित जी की पूरी कुंडली। ब्रम्हानंद के मुताबिक इस सटोरिये पंडित की राशि "कुम्भ" है और अब "कुम्भ" राशि मे "शनि" प्रवेश कर चुका है ऐसे में पंडित जी को सावधान रहने की जरूरत है। ब्रम्हानंद ने शनि से छुटकारा पाने का उपाय भी बताया है।

ब्रम्हानंद की सलाह है कि आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करने के लिए रोज सुबह पैठु तालाब के पास जा कर धुंआ उड़ाए जिससे शनि की वक्र दृष्टि कमजोर होगी। बाकी शिव की माया..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH