आज का राशिफल , दिनांक 30 मार्च 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 30-03-2025 1:14:42 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 30 मार्च 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 30 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार 30 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर शाम 4:35 बजे तक मीन राशि पर, इसके बाद मेष राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपको खुद के लिए समय निकालने की जरूरत है। कोशिश करें कि आज सुबह स्नान कर मंदिर जाएं। माता को दर्शन करें। दिन सकारात्मक बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 41

वृषभ राशि - अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखें। काफी लाभ मिलने की संभावना है। स्वभाव को लेकर कोई आपसे नाराज हो सकता है। आज का समय धार्मिक स्थानों पर बिताने का प्रयास करें। इससे आपको शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तंदुरुस्ती बढ़ी हुई मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ाने के लिए पानी में छेद वाला कांसे का सिक्का डालें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 72

मिथुन राशि - आज दिन की शुरुआत खुशखबरी भरी हो सकती है। आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी। दोस्त आपकी मदद के लिए आगे आएगा। पैसों को लेकर दिन सामान्य रह सकता है। बेपनाह प्यार जीवनसाथी की तरफ से आपके लिए हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 22

कर्क राशि - आज आपका स्वभाव काफी लोगों को आकर्षित कर सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। लेकिन बड़े जोखिम उठाने से आपको बचना है। नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन आपको खुशियां देगा।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 6

सिंह राशि - आज आपकी सेहत पर खानपान का असर देखने को मिलेगा। वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से उनकी चिंता दूर होगी। सरल स्वभाव जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 11

कन्या राशि - खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। नए स्रोत आय के खुल सकते हैं। भाई से लाभ मिलेगा। खुले विचार के साथ निर्णय लें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

तुला राशि - आज आपको किस्मत के भरोसे नहीं बैठना है। सेहत का ख्याल रखें। कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीत सकता है। घर पर कोई छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 33

वृश्चिक राशि - आज आपको किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। उधार लेने और देने दोनों से बचें। यात्रा करना पड़ सकता है। हालांकि यह यात्रा लाभकारी रह सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

धनु राशि - अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको ऐसी चीजों को इग्नोर करना है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में किसी बुज़ुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अपने कामों से कीमती समय निकालकर जीवनसाथी के बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2

मकर राशि - प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल का इजहार कर सकते हैं। परिवार को आज प्राथमिकता दें, उनकी इच्छाओं पर कार्य करने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 8

कुंभ राशि - आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य पर फोकस रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। साथी की भावनाओं को समझें। अचानक से किसी बात को लेकर आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन आपको इससे बचना है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 3

मीन राशि - शारीरिक समस्याओं से आज आप निपटने का प्लान बना पाएंगे। उसमें काफी सफलता मिलेगी। नई ऊर्जा के किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। छुट्टी का समय धार्मिक स्थानों पर बिताएं। अच्छा लगेगा। भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 55

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH