IPL सटोरियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश , कड़ी से कड़ी जोड़ पुलिस पंहुची सरगने तक

मध्य प्रदेश , 29/03/2025 12:17:56 PM
Anil Tamboli
IPL सटोरियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश , कड़ी से कड़ी जोड़ पुलिस पंहुची सरगने तक

जबलपुर 29 मार्च 2025 - मध्य प्रदेश और दिल्ली में IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन कर रहे थे. यह गिरोह फर्जी बैंक खाते खोलकर सट्टे का पैसा जमा करता था और फिर उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करता था।

इस मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई, जिसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शुभम लोधी नाम के व्यक्ति ने उसे सरकारी सहायता दिलाने के बहाने आधार और पैन कार्ड जमा करने को कहा. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गिरोह का पूरा नेटवर्क सामने आ गया।

जबलपुर जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव के अनुसार, जांच में पता चला कि गिरोह ने कुल 40 बैंक खाते खोल रखे थे. इन खातों में IPL सट्टे का पैसा जमा किया जाता था. हर दिन 10,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के अवैध लेन-देन किए जाते थे. पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले शुभम लोधी और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं. उनकी पूछताछ से पुलिस को दिल्ली में बैठे संजीव अरोड़ा और जबलपुर के ऋषि कपूर व लखन ठाकुर तक पहुंचने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों से कई बैंक खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस अभी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है. इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा था, इसकी जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH