हनीमून पर जूस बोल कर पति ने पत्नी को पिलाई ऐसी चीज की वापस आते ही मच गया बवाल

उत्तर प्रदेश , 01/04/2025 7:24:32 PM
Anil Tamboli
हनीमून पर जूस बोल कर पति ने पत्नी को पिलाई ऐसी चीज की वापस आते ही मच गया बवाल

मुजफ्फरनगर 02 अप्रैल 2025 - एक युवती ने अपनी शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं दुल्हन ने अपने ससुराल के सामने टेंट लगवा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी और ससुराल वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना के चांदनी वाला मंदिर भटवाड़ा दक्षिण मोहल्ला निवासी शालिनी सिंघल पुत्री पवन सिंघल ने बताया कि बीती 12 फरवरी 2025 को उसकी शादी ए टू जेड कॉलोनी निवासी प्रणव सिंघल पुत्र वीरेंद्र सिंघल से हुई थी। शादी के बाद 15 फरवरी को दोनों दूल्हा-दुल्हन हनीमून पर चले गए। दुल्हन ने बताया कि पति ने हनीमून ट्रिप के दौरान जूस बताकर उसे शराब पिलाई, दोनों 21 फरवरी को वापस लौट आए थे।

फिर होली पर छह मार्च को ससुराल वालों ने मायके भेजा था। पति 26 मार्च को मायके लेने के लिए गया और इस दौरान दहेज में 50 लाख रुपए देने की मांग की। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो वह पत्नी को वहीं छोड़कर आ गया। विवाद बढ़ने पर महिला स्वजनों को बिना बताए ससुराल आ गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला।

जिसके बाद वह ससुराल के सामने पहले अकेली ही धरना देकर बैठ गई। जब लड़की के मायके वालों को इस बात का पता चला तो वह भी पहुंच गए और बेटी की ससुराल के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। लड़की का कहना है कि वह सिर्फ यह जानना चाहती है कि पति ने शादी क्यों की और छोड़ना क्यों चाहते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता अगर तहरीर देती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती का धरना जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH