अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 02 अप्रैल दिन बुधवार

मौसम , 01/04/2025 7:56:40 PM
Anil Tamboli
अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 02 अप्रैल दिन बुधवार

रायपुर 02 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में आज यानी 2 अप्रैल से 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों तक राज्य के पांचों संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

02 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, GPM, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर, और अन्य जिले.

03 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, और बस्तर।

04 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद, सरगुजा, जशपुर, और मनेंद्रगढ़।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक टर्फ लाइन गुजर रही है, वहीं इस क्षेत्र से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के बाद अगले दो दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था और प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. बिलासपुर अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री जगदलपुर: अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री अम्बिकापुर: अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री (प्रदेश में सबसे कम) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH