छत्तीसगढ़ - वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार , ट्रांसपोर्टर की हत्या , इलाके में भारी तनाव

कोरबा , 29/03/2025 5:51:27 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार , ट्रांसपोर्टर की हत्या , इलाके में भारी तनाव

कोरबा 29 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर दो ट्रांसपोर्टर गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया, और पुलिस के खिलाफ भी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी रात के समय मौके पर पहुंचे और उनके साथ-साथ कई अन्य थानों के प्रभारी व स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL सरायपाली बुडबुड कोयला खदान की है।

जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह ठाकुर के गुट और मृतक रोहित जायसवाल के गुट के बीच बुड़बुड़ कोयला खदान को लेकर लंबे समय से विवाद था, जो बीती रात गैंगवार में बदल गई. इस घटना में रोशन सिंह ठाकुर के गुट के लोगों ने रोहित जायसवाल को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से उनका विवाद चल रहा था. इसकी शिकायत पाली थाना पुलिस से भी की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह घटना हुई. मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई रोहित की हत्या थाना प्रभारी के संरक्षण में की गई है. इसके अलावा, मृतक के भाई ने SECL के सब एरिया मैनेजर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस हत्या में एरिया सब मैनेजर रोशन सिंह का भी हाथ है , जो रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयला हेरा-फेरी का काम करता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH