पति के अवैध संबंध में बाधा बनना पत्नी को पड़ा भारी , हॉस्पिटल में लड़ रही है जिंदगी की जंग

उत्तर प्रदेश , 28/03/2025 7:08:06 PM
Anil Tamboli
पति के अवैध संबंध में बाधा बनना पत्नी को पड़ा भारी , हॉस्पिटल में लड़ रही है जिंदगी की जंग

मैनपुरी 29 मार्च 2025 - मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल के रहने वाले एक युवक ने अपने अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी से तलाक मांगा। तलाक देने से मना करने पर पत्नी को जहर खिला दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रानीपुर के रहने वाले लालाराम कि पुत्री शोभा की शादी 29 अप्रैल 2017 को राहुल कुमार निवासी मोहल्ला भरतवाल सदर कोतवाली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद राहुल के संबंध बिछवां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हो गए। इसके बाद से वह शोभा को आए दिन गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगा।

मंगलवार की सुबह राहुल ने अपने भाई विजय और उर्मिला देवी की मौजूदगी में शोभा से तलाक देने के लिए दबाव बनाया। उस पर तलाकनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगे। जब मना किया तो राहुल और परिजन ने शोभा को जहर खिला दिया। शोभा की छोटी बेटी ने इस बारे में लालाराम को फोन कर जानकारी दी। वह लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जँहा शोभा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH