सक्ती - मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

सक्ती , 28-03-2025 5:57:59 PM
Anil Tamboli
सक्ती - मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

सक्ती 28 मार्च 2025 - सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जैजैपुर के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कियाहै। संदीप खांडेकर पर आरोप है कि उसने नौकरी बहाल करने के बदले 1.50 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

दअरसल ग्राम कुटराबोड़ निवासी राजेंद्र जांगड़े ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी की उसका बेटा रवींद्र जांगड़े बालक अनुसूचित जाति आश्रम कुटराबोड़ में दैनिक वेतनभोगी चौकीदार और रसोइये के तौर पर काम करता था। करीब एक महीने पहले छात्रावास में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद रवींद्र को नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद राजेंद्र जांगड़े ने अपने बेटे की नौकरी बहाल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर निवेदन किया।

जैजैपुर कार्यालय में पदस्थ मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर ने रवींद्र की नौकरी दोबारा बहाल करने के एवज में 1.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया और पाया कि आरोपी संदीप खांडेकर ने पहले ही 50 हजार रुपए की रिश्वत ले ली थी। बाकी की रकम अगली किश्त के रूप में मांगी जा रही थी। इस पर ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई।

28 मार्च 2025 को प्रार्थी राजेंद्र जांगड़े को रिश्वत की शेष राशि के साथ संदीप खांडेकर से मिलने भेजा गया। आरोपी ने कलेक्ट्रेट से सटे आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में प्रार्थी को बुलाया। जैसे ही प्रार्थी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत आरोपी की मारुति कार में रखी, ACB की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB ने आरोपी संदीप खांडेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH