आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 27-03-2025 1:25:01 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 27 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसवाजी हो सकती है। जिसकी वजह से आप दोनों कुछ देर के लिए अलग हो सकते हैं। कोशिश करें कि इससे बचा जाए। साथ में यात्रा करें, रिश्ते में मजबूती आएगी। घर में अनुष्ठान, हवन या शुभ समारोह के कार्यक्रम हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4

वृषभ राशि - शाम के समय घर पर खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। निवेश करने से आपको काफी लाभ की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमी की वजह से खटास पैदा हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: पेस्टल, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि - आज आपका दिन दूसरों के साथ खुशियां बितानें में बीत सकता है। स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। खर्चों पर ध्यान दें। परिवार के साथ रोमांचक समय बिताएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 8

कर्क राशि - आज आप गरीबों की मदद करेंगे। सुखद दिन बिताने के लिए शाम के समय मंदिर जा सकते हैं या यात्रा पर जाएंगे। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। करियर से जुड़े फैसले लेने में जल्दवाजी न दिखाएं। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय का सही उपयोग करें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 8

सिंह राशि - आज आप अपने बच्चों की उपलब्धियों से काफी खुश हो सकते हैं। रिश्तेदार आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक मामले सुलझेंगे। पैसे कमाने पर ध्यान दें। प्रियजनों के साथ बेहतरीन पल बिताएं। नहीं तो गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

कन्या राशि - आज आपकी सेहत पहले से काफी बढ़िया रहेगी। जिसको लेकर आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। जीवनसाथी के ऊपर आज पैसे खर्च हो सकते हैं। चिंता से दूर रहने का प्रयास करें। यात्रा करना बढ़िया विचार हो सकता है। अपनी गुप्त योजनाओं को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

तुला राशि - शारीरिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। पहले से किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में दिन यादगार अनुभव के साथ गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 51

वृश्चिक राशि - आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मनमुटाव हो सकता है। इससे बचें। काम पर ध्यान केंद्रित रखें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 11

धनु राशि - मौज-मस्ती भरा दिन गुजरेगा। दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज आपके लिए नए अनुबंध बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश का प्लान करने से बचें। प्यार में भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 21

मकर राशि - आज आपकी ओर लोगों का आकर्षण बना रहेगा। पैसा खर्च हो सकता है। वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की देखभाल में समय दें। साथी को पसंद का आज आप कार्य कर सकते हैं। जिसको लेकर आपका साथी भी काफी खुश होगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 44

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और मनोरंजन से भरा रह सकता है। यात्रा करने से थकावट का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने लोगों से ही आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

मीन राशि - आज कामों में जल्दवाजी करने से बचें। पारिवारिक गतिविधियों में शामिल होंगे। अतिरिक्त पैसे खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रेमी की ओर से विशेष प्रस्ताव आ सकता है। कोई आपकी आज काफी तारीफ कर सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 55

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH