छत्तीसगढ़ - ड्रीम 11 पर बेस्ट टीम बनाकर किसान के बेटे ने जीते 01 करोड़ रुपये , गांव में खुशी की लहर

जशपुर , 26/03/2025 7:20:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ड्रीम 11 पर बेस्ट टीम बनाकर किसान के बेटे ने जीते 01 करोड़ रुपये , गांव में खुशी की लहर

जशपुर 27 मार्च 2025 - पत्थलगांव क्षेत्र के गोढ़ी कलां गांव के रहने वाले जगरनाथ सिंह सिदार ने अपनी क्रिकेट की समझ और रणनीति के दम पर ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ रुपये जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में उनकी बनाई टीम ने 1138 पॉइंट हासिल किए जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और उन्हें यह बड़ी पुरस्कार राशि मिली।

जगरनाथ सिंह सिदार ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान, एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और उनकी टीम सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल कर टॉप पर पहुंच गई। जगरनाथ की इस सफलता के बाद उनके गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं, और उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं। 

जगरनाथ ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक 7 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इस जीत से अपने परिवार की जिंदगी बदलना चाहते हैं। जगरनाथ ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर को और बड़ा एवं पक्का मकान बनाना हैं। पिता के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदना, जिससे परिवार की खेती आसान हो सके।

जगरनाथ ने कहा की मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी राशि जीतूंगा। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। जगरनाथ की इस सफलता ने उनके गांव के अन्य युवाओं को भी ड्रीम इलेवन और फैंटेसी क्रिकेट के प्रति आकर्षित कर दिया है। अब गांव के लोग भी अपनी क्रिकेट की समझ और रणनीति से अपनी किस्मत आजमाने की बातें कर रहे हैं। उनकी यह जीत साबित करती है कि छोटे गांवों से भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरा किया जा सकता है।

= हमारा वेबसाइट इस खेल का समर्थन किसी भी कीमत पर नही करता है=

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH