आज का राशिफल , दिनांक 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 25-03-2025 10:06:11 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 26 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार 26 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करेंगे। जिसकी वजह से आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। निवेश में जोखिम उठाने से आपको बचना है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कोई आपको सलाह दे सकता है। लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 4

वृषभ राशि - आज आपको कार्यों में मदद मिलेगी। नकारात्मकता से दूरी बनाकर रहें। आभूषणों में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विवाह का प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। अगर विवाहित हैं तो प्रेम जीवन काफी रोमांटिक भरा बीतेगा। शाम यादगार बन सकती है।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि - दिन की शुरुआत आप सकारात्मक विचारों के साथ करें। पैसे को लेकर चिंता न करें क्योंकि आज आपके पास कहीं से रुका हुआ धन आने की संभावना है। काम के बोझ के बीच अपने लिए भी समय निकालें। आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है, लाभ उठाएं।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 8

कर्क राशि - आज के दिन का फैसला आपके फेवर में रह सकता है। दूसरों की भावनाओं का खास ख्याल रखें। नहीं तो आपको नुकसान पहुंच सकता है। कोई आपको बेवजह परेशान करने का प्रयास कर सकता है। पैसे की बचत पर फोकस करें। पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 8

सिंह राशि - मानसिक तनाव से निपटने का भरपूर प्रयास करें। नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योग करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बीत सकता है। जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

कन्या राशि - दूसरों के प्रति द्वेष बिल्कुल भी न रखें। नहीं तो आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। खुले विचारों के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं। अपनी ऊर्जा का सही जगह उपयोग करें। पैसों को लेकर दिन आपके फेवर में रह सकता है। रिश्ते में टकराव हो सकती है। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 11

तुला राशि - अगर आपका कहीं लंबे समय से धन रुका हुआ था तो वह आज मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। माता-पिता आपको पैतृक संपति दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 44

वृश्चिक राशि - चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है, इससे बाहर निकलने का प्रयास करें। लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। वित्तीय नुकसान संभव है। जीवन में खुशियां मिलेंगी। शेयर बाजार में भी निवेश से बचें। प्रेमी के साथ दिन बिताएं, यादगार पल गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 9

धनु राशि - अपने मन को प्रसन्न रखने के लिए आज किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो कर सकते हैं। इसलिए ऐसी बातों से बचें। यात्रा पर जाएं, दिन खुशनुमा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

मकर राशि - आपकी दयालुता का आज कोई फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यों में दिन बीत सकता है। छोटी-मोटी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3

कुंभ राशि - आज का दिन धार्मिक विचारों को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा हो सकता है। वित्तीय वृद्धि के लिए स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान आपको मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 11

मीन राशि - आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास लाभ देगा। आक्रामक रवैया से किसी को परेशानी हो सकती है। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विचारों में मतभेद व्यक्तिगत संबंधों को खराब कर सकते हैं, इसलिए खुले विचारों के साथ पेश आएं। भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 5

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH