छत्तीसगढ़ - एक गांव जहां 20 दिनों में 15 से ज्यादा लोग कर चुके है खुदकुशी की कोशिश

गरियाबंद , 25/03/2025 1:11:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक गांव जहां 20 दिनों में 15 से ज्यादा लोग कर चुके है खुदकुशी की कोशिश

गरियाबंद 25 मार्च 2025 - गरियाबंद जिले के इंदागांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस गांव के 15 से ज्यादा ग्रामीणों ने पिछले 20 दिनों में आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि तीन लोगों की इस दौरान मौत हो गई। वहीं, बाकी को ग्रामीणों ने बचा लिया है।

इधर, जैसे ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो पुलिस अधिकारी और प्रशासन की टीम गांव पहुंची और कैंप कर लोगों से इस संबंध में बातचीत कर उन्हें ऐसा नहीं करने की समझाइश दे रही है। वहीं, इस घटनाक्रम को आदिवासी बाहुल्य गांव के लोग देवी-देवताओं का प्रकोप मानकर इस बला को दूर करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 92 किलोमीटर दूर गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के इंदागांव का यह पूरा मामला है। गांव में पिछले 20 दिनों में रोज कोई न कोई आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। अबतक के तीन लोगों की इसमें मौत हो चुकी है। मृतकों के नाम गजेन्द्र यादव (41) कमल यादव (20), और चंद्रशेखर यादव (19) है। हालांकि ग्रामीण ऐसा क्यों कर रहे हैं और इसके पीछे का कारण क्या है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

गांव में प्रशासन की टीम और पुलिस के होते हुये भी ग्रामीण हर दिन आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक प्रयास को फेल मानकर अब ग्रामीण अपने परिजनों को बचाने के लिए देवी-देवताओं की शरण में पहुंच गये हैं। लोगों ने मीडिया को बताया कि गांव में पिछले काफी समय से लोग बेरोजगार है, उन्हें प्रशासनिक मदद नहीं मिल पा रही है। इस वजह से पढ़ें लिखे युवा नशे के आदि हो गये है। नशे की वजह से बेरोजगार युवा आत्महत्या जैसे कोशिशें कर रहे है। हालांकि इन मामलों पर अभी जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH