आज का राशिफल , दिनांक 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 22-03-2025 12:57:12 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 22 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 22 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि - आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बिताने का आप प्रयास करेंगे। मुलाकात आपकी खुखद रहेगी। प्रेमी के लिए भी दिन को यादगार बनाने के लिए समय अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। खान पान पर ध्यान दें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 2

वृषभ राशि - आपको अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने के साथ ही बदलाव करने की जरूरत है। निवेश के लिए आप कोई ऑनलाइन माध्यम खोजेंगे। निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कहीं से आज आपको अत्यधिक धन प्राप्त हो सकता है। वाणी पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1

मिथुन राशि - आज आपको निजी जीवन में लाभ की संभावना है। वहीं अगर आपका कोई कार्य काफी समय से किसी कारणवश रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। इसके लिए आपको धैर्य की जरूरत है। जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 20

कर्क राशि - आज आपके जीवन में अचानक से कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसे को लेकर तंगी हो सकती है। इसलिए खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम जरूरी है। नहीं तो पेट संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ऊर्जावान बने रहेंगे। घूमने की योजना बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 1

सिंह राशि - आज आपका किसी को लेकर बहुत अच्छा मूड हो सकता है। खुशमिजाज व्यवहार आपका लोगों को काफी पसंद आएगा। आज आप जो भी चुनाव करेंगे, उसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। आपका कोई खास आदमी ही आपको धोखा दे सकता है। उससे बचकर रहें। वित्तीय परिस्थितियों पर नजर रखें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 23

कन्या राशि - आज आपका प्रेम जीवन काफी अच्छा बीतेगा। माता-पिता भी आपका भरपूर साथ देंगे। दिन का खुलकर आनंद उठाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है। तनाव लेने से बचें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 25

तुला राशि - आज आपको अपने पेशेवर कार्यों में लाभ मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपसे काफी जुड़ाव रखने का प्रयास करेगा। ऑफिस या घर बदलने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं लेकिन आपको शारीरिक गतिविधियाों में ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 29

वृश्चिक राशि - आज आपको कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यों को बाद के लिए न टालें। संभव हो सके तो आज ही पूरा करने का प्रयास करें। काम के प्रति ईमानदारी दिखाएं। कहीं से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसको लेकर आप काफी खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 44

धनु राशि - आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। जिसको आप काफी समय से टालते आ रहे हैं। जीवनसाथी से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा। इसलिए परिवार के लोगों को जरूर समय दें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 19

मकर राशि - आपके खास लोग ही आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। इससे वाद-विवाद की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। प्रेमी के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। विवाहित लोगों का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप काफी दिनों से किसी कार्य को लगातार कर रहे हैं। उसमें निराशा मिल रही है तो आज वह कार्य पूरा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 51

कुंभ राशि - आज आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होने की संभावना है। दिन में कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको आराम करने की जरूरत है। परिवार की खुशहाली के लिए आप कोई निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी का साथ भरपूर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 5

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रह सकता है। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। कहीं से धन आने की संभावना है। छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर में रहने वाला है। भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 14

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH