आज का राशिफल , दिनांक 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-03-2025 1:24:17 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 14 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (14 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। दोपहर 12.56 बजे तक चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज का राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए होली का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपको रंगों से एलर्जी है, तो होली खेलना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आप गीली होली की जगह सूखे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके किसी भी तरह का कोई नशा ठीक नहीं रहेगा।

वृषभ राशि - होली का दिन आपके लिए शानदार है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पूरा दिन मौज-मस्ती गुजरेगा। चंद्रमा और केतु की युति आपके बेहद शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं से अचानक धन मिल सकता है। बिज़नेस में सफलता के योग हैं। चंद्र ग्रहण का असर आप नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। यह उन लोगों के लिए भावनात्मक जुड़ाव और आनंद का समय है, जो प्यार की तलाश में हैं या फिर पहले से ही किसी रिश्ते में हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि - होली का दिन आपके शुभता लेकर आया है। ग्रहण का प्रभाव आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इससे जुड़े मसले को घर पर रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए करियर में उन्नति का समय है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। यदि आप जॉब की खोज में हैं, तो इसमें कोई खुशखबरी मिल सकती है।निजी जीवन में मधुरता रहेगी। शुभ काम करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।

कर्क राशि - कर्क चंद्रमा प्रधान राशि है। चंद्र ग्रहण के चलते आप भावनात्मक तौर पर लो फील कर सकते हैं। घर में मेहमानों आएंगे। आज पूरा दिन बिजी रहेंगे। काम का दबाव भी रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। जिनसे प्यार करते हैं, उनसे दिल की बात कह दें। जिंदगी में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। आज किसी गरीब को कोई सफेद मिठाई दान करें, जीवन में शुभता आएगी।

सिंह राशि - होली का दिन आज आप बहुत व्यस्तता का अनुभव कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण का अनुभव आज तो करेंगे ही, आगे भी इसका असर रह सकता है। मसलन, भागदौड़ रहेगी। चैन से बैठने को नहीं मिलेगा। किसी के बहकावे में नहीं आएं, नुकसान उठाना पड़ सकता था। हेल्थ में सुधार आएगा। धन के मामले में समय आपके फेवर में है। वाहन धीमे चलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायी रहेगा।

कन्या राशि - चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में हो रहा है। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। वाणी में सौम्यता आपके लिए फायदे वाली होगी। शाम के बाद समय अनुकूल हो सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। कोई करीबी धोखा दे सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आज दिन भर मूड स्विंग हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। वाहन धीमे चलाएं। मन की शांति के लिए गणेशजी की पूजा करें।

तुला राशि - होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा रहेगा। ग्रहण आपकी राशि से 11वें भाव में होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। होली पर फुल मौज मस्ती रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातक के लिए होली का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। यदि लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है, उसके मिलने के योग हैं। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। वर्कप्लेस पर उतार-चढ़ाव का सामना कारना पड़ सकता है। अविवाहित सोच समझकर निर्णय लें।

धनु राशि - आज होली का दिन आपके शुभता वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातकों के जीवन में चंद्र ग्रहण का असर पॉजिटव होगा। लाभ की स्थितियां बनेंगी। आपकी कुंडली में ग्रहण नवम भाव हो रहा है। ऐसे में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों कार्यथल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि - आज होली के दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल नहीं है। खान-पान में सतर्कता रखना होगा। यदि रंगों से एलर्जी है, तो होली खेलते समय सावधानी बरतें। आपको वाहन चलाते समय भी स्पीड का ध्यान रखना है। नजर हटी, दुर्घटना घटी जैसी स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।

कुंभ राशि - आज का दिन अध्यात्म से जुड़ने का है। होली का दिन है, लेकिन किसी बात को लेकर उदासीनता रह सकती है। जीवन साथी से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। एक - दूसरे का सम्मान ही आपको अवसाद से बाहर निकाल सकता है। धन हानि के योग हैं। सावधान रहें। खर्च की अधिकता रह सकती है। उधार लेने से बचें। माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें, शांति मिलेगी।

मीन राशि - आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस की चिंता सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा, लेकिन मन ऑफिस पर ही लगा रहेगा। इसके चलते घर में कहासुनी हो सकती है। आपका सबसे बड़ा दुश्मन आपका गुस्सा है, इस पर कंट्रोल रखें। कई बार क्रोध की वजह से मौके हाथ से निकल जाते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी गरीब को भोजन कराएं। अधूरे काम पूरे होंगे।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH