छत्तीसगढ़ - IPL से पहले ऑनलाइन सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश , मुकेश , रविंद्र और योगेश देवांगन गिरफ्तार

धमतरी , 13-03-2025 12:50:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPL से पहले ऑनलाइन सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश , मुकेश , रविंद्र और योगेश देवांगन गिरफ्तार

धमतरी 13 मार्च 2025 - धमतरी जिले में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और तीन सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 51,740 रुपए नकद, तीन मोबाइल फोन और कार बरामद की गई। तीनो आरोपी दूसरे ब्लॉक से धमतरी आकर यहां अपना अवैध धंधा चला रहे थे। 

दरअसल, धमतरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नहर नाका चौक के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। इस पर कोतवाली थाना पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार क्रमांक CG 05 AK 8992 में तीन लोग ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। 

गिरफ्तार आरोपियों में योगेश देवांगन (39) निवासी छुरिया पारा नगरी , रविंद्र निषाद (39) निवासी मराठा पारा सिहावा और मुकेश जैन (50) निवासी वार्ड क्रमांक 13 नगरी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 की धारा 06 और 11 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH