पिता ने चार बच्चो के साथ खाया जहर , तीन लोगों की मौत , दो लोगो का ईलाज जारी

बिहार , 12-03-2025 10:15:41 AM
Anil Tamboli
पिता ने चार बच्चो के साथ खाया जहर , तीन लोगों की मौत , दो लोगो का ईलाज जारी

आरा 12 मार्च 2025 - बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना बेलवानिया गांव की है, जहां अरविंद कुमार ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया। घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए थे, तभी अरविंद ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

पुलिस के अनुसार, अरविंद और उनके चारों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी दो बेटियों नंदनी कुमारी (12) और डॉली कुमारी (5) और बेटा टोनी (6) की मौत हो गई। अरविंद और एक अन्य बच्चे का इलाज अभी जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद की पत्नी की पिछले साल मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह उदास और गुमसुम रहता था। आशंका है कि तनाव के चलते उसने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।

बिहिया थाने के दारोगा भगत यादव ने बताया कि जहर खाने से तीन बच्चों की मौत हुई है, लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जया केमिकल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है लपटे

छत्तीसगढ़ में अब बियर बार खोलना हुआ आसान, सरकार ने लायसेंस फीस में की भारी कटौती

जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओव्हरब्रिज से टकराई, हादसे में जनपद सदस्य की मौत

जांजगीर चाम्पा - पति और पत्नी ने एकसाथ फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस बात से थे तनाव में

सक्ती - युवती को जिंदा जलाने वाला कांग्रेस नेता का पुत्र अभी भी पुलिस की पँहुच से बाहर, बेटी बचाओ का नारा देने वाले मौन

सक्ती - भू माफिया वान्टेड के सामने बौना पड़ रहा है शासन और प्रसासन, शिकायत के बाद भी कार्यवाही करने से कांप रहे है हाथ

आज का राशिफल, दिनांक 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - अरविंद जैन उर्फ अन्नू गिरफ्तार, किराना दुकान की आड़ में कर रहा था यह गंदा धंधा

देवर के प्यार में पागल थी भाभी, जब पति बनने लगा अवैध संबंध में बाधा तब सुपारी देकर करा दी हत्या

जांजगीर चाम्पा - T20 वर्ल्डकप मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सुमित सिंह और प्रतीक मिश्रा गिरफ्तार, नगद सहित मोबाईल और ATM कार्ड बरामद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH