शादी का झाँसा दे कर मकान मालिक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाये और जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया तब ,,

उत्तर प्रदेश , 23-11-2020 9:01:55 PM
Anil Tamboli
शादी का झाँसा दे कर मकान मालिक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाये और जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया तब ,,
मुरादाबाद 23 नवम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर मकान मालिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कई बार नशीली कोल्ड्र ड्रिंक पिलाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी करने लगा और जब पीड़िता ने व‍िरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। 

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मझोला थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मझोला थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी युवती का कहना है कि वह सिविल लाइंस में झाझनपुर में करीब पांच साल पहले सोनू के मकान में किराए में परिवार के साथ रहती थी। 

युवती के अनुसार मकान मालिक सोनू ने उसे शादी का झांसा दिया और वो उस पर भरोसा करने लगी। आरोप है कि युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का वादा करने की वजह से युवती चुप रही लेकिन बाद में युवक टालने लगा। कई बार युवती शादी की बात कहती तो सोनू कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टरका देता था।

बाद में शादी का दबाव बनाने पर मुकर गया इस बीच जानकारी हुई कि सोनू का रिश्ता दूसरी युवती से तय हो गया है। आरोप है कि इसका विरोध किया तो सोनू ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद से युवती तनाव में है, उसके घर वाले भी परेशान हैं। युवती नेे पुलिस से जल्‍द से जल्‍द न्‍याय द‍िलाने की गुहार लगाई है ज‍िससे उसे इंसाफ म‍िल सके , पीड़िता की शिकायत पर मझोला थाने में सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH