आज का राशिफल , दिनांक 09 मार्च 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 09-03-2025 1:03:50 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 09 मार्च 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 09 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार 09 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसुन और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। आज का राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला दिन रहेगा। कोई बड़ा नुकसान आपको मसीबत में डाल सकता है। लोन लेना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लेना होगा। हमेशा समय एक जैसा नहीं होता। इस मुश्किल घड़ी से जल्द उबर जाएंगे। अच्छे कर्म का फल जल्द मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। निजी जीवन में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि - आज आपके लिए बदलाव वाला दिन है। आप इसे समय की मांग को ध्यान में रखकर स्वीकार भी कर सकते हैं, लेकिन प्रतिरोध के लिए भी तैयार रहें। आपका प्रेम जीवन सही दिशा पर चल रहा है और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। लेकिन उत्साह मनाने का कोई कारण भी नहीं है। यदि कोई प्रोजेक्ट हाथ में ले रखा है, तो उससे मनवांक्षित फल मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि - आज आपका दृढ़ संकल्प करियर में सफलता हासिल करने में मदद कर सकता है। आज आप अपनी काबिलियत के बलबूते सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी बात यह है कि आपको खुद पर भरोसा है और इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल है। अचानक धन मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन होगा। इसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि - आज नौकरी करने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। वर्कप्लेस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास आपको ऊंचाई प्रदान कर सकता है।

सिंह राशि - आज आप पूरी निष्ठा के साथ सच को स्वीकार करेंगे। आपकी ईमानदारी और सचाई आपको समृद्ध बना सकती है। धैर्य और शांति से आज अपने कार्यों को निपटाएं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए अनुकूल समय है। लड़ाई-झगड़े को अवॉइड करें।

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आप परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। ये दिन नया बिज़नेस शुरू करने के लिए शुभ है। आपने यदि कोई रणनीति बनाई है, तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी।

तुला राशि - आज आपको आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। लेकिन आपको सम्मान जरूर मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। प्यार में सफलता के योग हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। परिवार के साथ कहीं छोटी सी ट्रिप पर जा सकते हैं। ये यात्रा किसी उद्देश्य से भी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आप दिन भर खुशहाल रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रह सकता है इसलिए सेहत का ध्यान रखने का प्रयास करें। धन कमाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सिंगल जातकों के लिए भी आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि - आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। अगर कोई काम आपका पहले से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होने की संभावना है। व्यावसाय में आपका दिन अच्छा जाएगा। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है। आज आप अपने पैसे के निवेश के बारे में भी प्लानिंग बनाएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा के योग हैं।मौज-मस्ती में दिन बीतेगा।

मकर राशि - आज का दिन आपका सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपति का लाभ मिलेगा। आपको किसी चीज को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है। स्ट्रेस नहीं लें। आप जो चाहते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन संबंधी स्थितियां आपके फेवर में रह सकती हैं।

कुंभ राशि - आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप रिलैक्स के मूड में हैं। कहीं घूमने की योजना बनाएंगे और चिल करेंगे। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट काफी समय से रुका हुआ था तो ऊके शुरू होने की खुशखबरी मिल सकती है। फालतू में समय खर्च करने से बचें साथ ही अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन अच्छा जाएगा।

मीन राशि - आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश रह सकते हैं। वहीं पर आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि शाम के बाद समय आपके फेवर में हो जायेगा। पुराने दोस्तों से मेल मिलाप होगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। धन की कमी से मन में खिन्नता भी रह सकती है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH