छत्तीसगढ़ - पार्षदों ने किया बड़ा खेला , पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को मिली हार

कोरबा , 08-03-2025 7:52:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पार्षदों ने किया बड़ा खेला , पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को मिली हार

कोरबा 08 मार्च 2025 - कोरबा की राजनीति में गजब खेला हो गया। भाजपा बनाना चाहती थी, किसी और निगम सभापति, लेकिन पार्षदों ने ऐसा उल्टा चक्कर चलाया कि सभापति बन कोई और गया। कमाल की बात ये है कि सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को किसी और से नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के बागी प्रत्याशी के हाथों करीब आधे वोट के अंतर से मात खानी पड़ी। चलिये अब अब इस पूरा खेला को विस्तार से समझते हैं।

दरअसल हुआ ये कि कोरबा नगर निगम में आज सभापति का चयन होना था। भाजपा ने इसके लिए हितानंद अग्रवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। हालांकि नाम तो और भी कई गये थे, लेकिन पार्टी ने डिप्टी सीएम के चहेते हितानंद अग्रवाल पर ही मुहर लगायी। कोरबा के भाजपा पार्षदों को थोपा गया ये नाम मंजूर नहीं था लिहाजा, पार्षदों ने खेला कर दिया।

भाजपा पार्षदों ने बागी तेवर दिखाते हुए आनन-फानन में अपना नेता नूतन सिंह ठाकुर को चुन लिया। समर्थन मिलता देख नूतन सिंह ठाकुर ने भी सभापति के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इधर, भाजपा को दो फाड़ होते देख निर्दलीय अब्दुल रहमान की उम्मीदें भी जाग गयी। उन्होंने भी निर्दलीय सभापति के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।

परिणाम जब आया, तो भाजपा के तोते उड़ गये। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को जहां सिर्फ 18 वोट मिले,तो वहीं पार्टी से बागी हुए नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिल गये, जबकि निर्दलीय अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले।

इस दौरान मौके पर खुद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन मौजूद थे। सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की करारी हार के बाद उन्होंने यू टर्न लेते हुए जीते हुए भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को भी अपना ही बताने लगे। हालांकि उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि पार्टी ने जिन्हे प्रत्याशी बनाया था, उनकी हार हुई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH