आज का राशिफल , दिनांक 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 08-03-2025 2:02:57 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 08 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (8 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। शनिवार (8 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज आपका दिन काफी मौज-मस्ती और आराम भरा रहने वाला है। जिसका आप पिछले कुछ दिनों से इंतजार कर रहे थे। पैसे बचाने का प्रयास जरूरी है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। उनके साथ समय बिताएं। व्यवसायिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

वृषभ राशि - आपकी कड़ी मेहनत आपको मनचाहा लाभ दिलाएगा। लेकिन आपको लक्ष्य पर हमेशा अपने फोकस रखना है। निवेश करने की प्लानिंग आज कर सकते हैं। प्रिय के साथ सुखमय समय बिताएं। उससे अपने मन की बात कह सकते हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि - आज आप महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। करीबी दोस्त की मदद से आपको व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। चुनौतियों का समाधान हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनके साथ यात्रा पर जाएं। अकेलापन दूर होगा। अगर आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद काफी दिनों से चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा।

कर्क राशि - आज आपको पुराने कार्यों में सफलता मिलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ शाम के समय घूमने निकलें। आपको काफी अच्छा लगेगा। विदेश में पेशेवर संबंध बनाने के लिए यह अनुकूल समय है। छोटी सी बात को लेकर करीबियों के साथ मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि - आज आप किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने में सक्षम होंगे। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। अपनी निवेश योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर किसी से कहने से बचें। अपनों से छोटों के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से बचें।

कन्या राशि - आज आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आशावादी बनने से बचें। किसी को पैसे उधार देने से बचें। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। दिन काफी सकारात्मकता भरा बीतेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। आपके थोड़े से प्रयास से आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बन सकता है। इसलिए आज के दिन का फायदा उठाएं।

तुला राशि - आज आपके मित्र आपका भरपूर साथ देंगे। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। अप्रत्याशित खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है। प्रियजनों के साथ मतभेद का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्रियजन के साथ तालमेल बैठाने के लिए प्रयास करें। नए वित्तीय अवसरों के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि - पुरानी घटनाओं को याद करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने पर विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन प्रेम जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। लंबित कार्य पर पूरा ध्यान दें। सफलता मिलेगी। आपका परिवार आपसे अपनी परेशानियों को शेयर कर सकता है।

धनु राशि - अपने जिद्दी स्वभाव को आज काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। वित्तीय फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार आपकी जरूरतों को पूरा करने में भरपूर मदद करेगा। रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ दिन को खुशनुमा बना सकती है। पारिवारिक कलह की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

मकर राशि - आज आप अत्यधिक भोजन करने से बचें, नहीं तो आपका पेट खराब हो सकता है। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। पड़ोसी से मतभेद आपको परेशान कर सकता है। गुस्से को काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ लोगों से आपको दूरी बना लेना ही बेहतर परिणाम देगा।

कुंभ राशि - आज कोई आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास कर सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए बढ़िया दिन है। जीवनसाथी से दिल की बात खुलकर कहें।

मीन राशि - आज आप शारीरिक व्यायाम या योग करें। इससे आपके शरीर पर आने वाली समस्या दूर होगी। शब्दों के बजाय काम पर ध्यान देना जरूरी है। रोमांटिक समय अपनी पत्नी के साथ बिताएं। किसी वरिष्ठ की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। आज की सलाह: अपने बड़े भाइयों के प्रति स्नेह और सम्मान दिखाएं। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH